Numerology Rashifal 2025 In Hindi: नया साल किस मूलांक के लोगों के लिए कैसा रहेगा, यहां जानिए वार्षिक अंक राशिफल

वार्षिक अंक राशिफल 2025, Ank Jyotish Mulank 1 to 9 Yearly Numerology Predictions 2025, Yearly Numerology Horoscope 2025 in Hindi: 2025 का वर्ष अंक 09 से प्रभावित होगा। 09 का स्वामी मंगल है। 01, 02 व 03 इसके मित्र अंक हैं। यहां आप जानेंगे नया साल अंकज्योतिष के लिहाज से कैसा रहने वाला है और किन मूलांक वालों के लिए ये साल शुभ रहेगा तो किनके लिए अशुभ।

वार्षिक अंक राशिफल 2025, Ank Jyotish Mulank 1 to 9 Yearly Numerology Predictions 2025, Yearly Numerology Horoscope 2025 in Hindi: जिस जातक का जन्म किसी भी माह तथा वर्ष में 09, 18 या 27 को हुआ है वो अंक 09 के जन्मांक के प्रभाव में आएंगे उनके लिए यह वर्ष मंगलकारी है। साथ में अंक 01, 02 , 03 व 06 अंक के जातक जो पॉलिटिक्स, आईटी, मीडिया, मेडिकल तथा प्रबंधकीय फील्ड में हैं वो बहुत ही सफल रहेंगे। 08, 06 व 05 जन्मांक को भी लाभ होगा। अंक 09 मंगल जमीन या मकान क्रय करने की तरफ संकेत कर रहा है। इस वर्ष पैतृक संपत्ति को सहेजें। मकान खरीद सकते हैं किसी जमीन या मकान का विवाद खत्म होगा। गृह निर्माण के लिए 2025 बहुत बेहतर रहेगा। वर्ष 2025का वार्षिक अंकफल निम्नवत है...

Yearly Numerology Horoscope 2025

Yearly Numerology Horoscope 2025

अंकज्योतिष स्वास्थ्य राशिफल 2025 (Numerology Health Rashifal 2025)

स्वास्थ्य सुख में मंगल व सूर्य का प्रभाव बहुत बेहतर है। मंगल,जून, मार्च व नवम्बर में जन्मांक 06 व 05 तथा 08 के जातकों को थोड़ी परेशानी उत्पन्न कर सकता है। फरवरी तथा सितंबर में हेल्थ में जन्मांक 01 व 03 के लोग नेत्र रोग के प्रति सचेत रहें। शुगर तथा उदर विकार की समस्या आ सकती है।बीपी के मरीजों के लिए अप्रैल तथा दिसम्बर का महीना कष्टप्रद है।

End of Feed