Dev Deepawali 2022: काशी में मनाई गई भव्य 'देव दीपावली', 10 लाख दीयों से जगमग हुए गंगा घाट, देखें Photos

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 7, 2022, 10:49 PM IST

Dev Deepawali 2022 Pics:देव दीपावली के अवसर पर काशी का प्रत्येक घाट अलग-अलग रंग बिखेरता दिखा। कहीं लेज़र शो का आयोजन हुआ, तो कही ग्रीन आतिशबाजियां देखने देश और दुनिया के सैलानी टकटकी बांधे दिखे।

KEY HIGHLIGHTS
  1. अयोध्या में दीपोत्सव के बाद काशी में मनायी गयी भव्य और अलौकिक देव दीपावली
  2. 21 लाख दीपों से जगमग हुई सम्पूर्ण काशी नगरी, गंगा तट पर जलाये गये 10 दीये
  3. अध्यात्म, आधुनिकता और राष्ट्रीयता का संदेश देते हुए मनायी गयी देव दीपावली

10 Lacs Diyas On Kashi Ghat: शिव की नगरी काशी में सोमवार शाम भव्य देव दीपावली मनायी गयी। सूर्यास्त के साथ ही उत्तर वाहिनी गंगा के तट पर प्रज्जवलित लाखों दीपों ने आलौकिक छटा बिखेरी। तकरीबन आठ किलोमीटर लंबे काशी के घाटों पर मानो आकाशगंगा के सितारे उतर आये हों। सभी महत्वपूर्ण घाटों पर भव्य महाआरतियों और घण्ट-घड़ियालों की ध्वनि से काशी की धरा पर देवताओं का स्वागत हुआ। गौरतलब है कि कल ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देव दीपावली की व्यवस्थाओं का जायजा लिया था और अधिकारियों को समुचित निर्देश भी दिए थे।

Varanasi Dev Deepawali 2022 pics

देव दीपावली पर वाराणसी की छटा देखते ही बनती है

दशाश्वमेध घाट पर अमर जवान ज्योति की अनुकृति बनाकर देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। मां गंगा की महाआरती में नारी शक्ति की भी अद्भुत तस्वीर देखने को मिली। यहां मुख्य अर्चक के रूप में कन्याओं ने गंगा मइया की पूजा-वंदना की।

End of Feed