Vaman Jayanti 2023: वामन जयंती भगवान विष्णु के पांचवें अवतार भगवान वामन की पूजा करने के लिए मनाई जाती है। वामन जयंती हिंदू कैलेंडर के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष के द्वादशी तिथि को मनाई जाती है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार वामन जयंती अगस्त या सितंबर में आती है। भगवान विष्णु ने ऋषि कश्यप और उनकी पत्नी अदिति के पुत्र के रूप में अवतार लिया और वामन के नाम से प्रसिद्ध हुए। हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति भगवान वामन की पूजा करता है, तो वह सभी प्रकार के कष्टों और पापों से मुक्त हो जाता है और मोक्ष प्राप्त करता है। आइए जानते हैं कब है वामन जयंती।
vaman jayanti 2023
कब है वामन द्वादशी ( Vaman Dwadashi 2023 Date)
इस वर्ष वामन जयंती महोत्सव 26 सितंबर 2023 दिन मंगलवार को पड़ेगा। शास्त्रों में उल्लेख है कि भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी के दिन भगवान विष्णु ने वामन अवतार लिया था। श्रीहरि के प्रिय भक्त प्रहलाद के पोते राजा बलि का घमंड चूर करने के लिए भगवान विष्णु ने वामन अवतार लिया था। वामन अवतार में भगवान विष्णु ने राजा बलि से पग भूमि का दान मांग जब तीनों लोक उनके पग के लिए कम पड़ गए तो राजा बलि ने अपना सर उनके पैर के पास रख दिया । भगवान ने उनके सर पर अपना पैर रख दिया जिस कारण राजा बलि पाताल लोक पहुंच गए।वामन जयंती का महत्व ( Vaman Dwadashi Importance)
वामन द्वादशी के दिन भगवान श्रीहरि की पूजा करने से अहंकार की भावना समाप्त हो जाती है। साथ ही लोगों का आत्मविश्वास भी बढ़ता है। यह भी माना जाता है कि वामन द्वादशी के दिन भगवान के वामन रूप की पूजा करने से बुरे कर्मों से छुटकारा मिल जाता है।
