Tulsi Vivah Pujan Samagri List 2024: तुलसी विवाह इस साल 13 नवंबर 2024 को किया जाएगा। इससे एक दिन पहले देव उठनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भगवान शाली ग्राम के साथ माता तुलसी का विवाह हुआ था। तब से हर साल इस तिथि पर तुलसी विवाह का पर्व मनाया जाता है। भगवान शालीग्राम भगवान विष्णु का ही रूप है, इसलिए तुलसी विवाह के दिन बहुत सारे लोग माता तुलसी और शालीग्राम का विवाह करवाते हैं। हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत ही पूजनीय माना गया है। इस दिन तुलसी जी कि विधिवत पूजा करने से साधक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। तुलसी विवाह में बहुत सारे सामानों की जरूरत पड़ती है। ऐसे में आइए यहां देखें तुलसी विवाह के पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट।
Tulsi Vivah Pujan Samagri List 2024 (तुलसी पूजन सामग्री लिस्ट)
- तुलसी का पौधा
- शालीग्राम
- मूली
- केले के पत्ते
- नारियल
- कपूर
- धूप
- चंदन
- हल्दी की गांठ
- गन्ना
- सिंदूर
- सुहाग का सामान
- लाल चुनरी
- आंवला
- बेर
- बताशा
- मौली
- रोली
- फूल
