तुलसी विवाह के दिन जरूर करें इन मंत्रों का जाप, भगवान विष्णु और माता तुलसी की मिलेगी कृपा

Tulsi Vivah Mantra: तुलसी विवाह के दिन घरों में पूजा-पाठ और मंत्रों का जाप किया जाता है। मान्यता है कि इन मंत्रों के जाप से सुख-समृद्धि आती है और भगवान का आशीर्वाद मिलता है।

Tulsi Vivah Mantra: तुलसी विवाह का पर्व हिंदू धर्म में बेहद खास माना जाता है। कुछ जगहों पर तुलसी विवाह की परंपरा पांच दिनों तक चलती है, जिसकी शुरुआत देवउठनी एकादशी से होती है और समापन कार्तिक पूर्णिमा पर किया जाता है। इस दौरान घरों में पूजा-पाठ होता है और तुलसी माता का विवाह भगवान शालिग्राम के साथ कराया जाता है। माना जाता है कि तुलसी विवाह कराने से घर में सुख-समृद्धि आती है और परिवार पर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। विवाह के समय तुलसी माता और शालिग्राम भगवान को प्रसन्न करने के लिए खास मंत्रों का जाप भी किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस मंत्र का जाप करने से जीवन के पाप दूर होते हैं और घर में सकारात्मकता बनी रहती है। अगर आप भी तुलसी विवाह कर रहे हैं, तो पूजा के दौरान इस मंत्र का जाप जरूर करें।

Tulsi Vivah Mantra

तुलसी विवाह मंत्र (फोटो: AI)

तुलसी विवाह मंत्र (Tulsi Vivah Mantra 2026)

तुलसी स्तुति मंत्र

देवी त्वं निर्मिता पूर्वमर्चितासि मुनीश्वरैः नमो नमस्ते तुलसी पापं हर हरिप्रिये।।

End of Feed