Tulsi Vivah 2026: आज तुलसी विवाह है या नहीं, तुलसी विवाह करने का शुभ मुहूर्त क्या है, तुलसी के पौधे का शालिग्राम से विवाह कैसे कराएं

Tulsi Vivah 2026 Timings: तुलसी विवाह का पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाया जाता है। चलिए जानें आज द्वादशी तिथि है या नहीं, आज तुलसी विवाह है क्या, तुलसी विवाह की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है और तुलसी के पौधे का शालिग्राम से विवाह कैसे कराया जाता है।

Tulsi Vivah 2026 (today is tulsi vivah or not): हिंदू धर्म के लोगों के लिए तुलसी विवाह का पर्व बहुत ही खास होता है, जो प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम का मां लक्ष्मी के स्वरूप देवी तुलसी (वृंदा) से विवाह कराया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, प्राचीन काल में माता तुलसी यानी देवी वृंदा ने भगवान विष्णु को शिला यानी शालिग्राम बनने का श्राप दिया था और खुद तुलसी के रूप में प्रकट हो गई थीं। देवी वृंदा की भक्ति का सम्मान करते हुए विष्णु जी ने उनका श्राप स्वीकार किया। साथ ही उन्हें तुलसी के पौधे के रूप में पूजे जाने का आशीर्वाद दिया और वचन दिया कि वो शालिग्राम रूप में हर वर्ष उनसे विवाह करेंगे। मान्यता है कि तुलसी विवाह के दिन पूजा करने से जीवन में सुख, समृद्धि, वैभव, यश और धन आदि का वास होता है।

तुलसी विवाह क्यों मनाते हैं

तुलसी विवाह क्यों मनाते हैं (Photo Credit- AI Gemini)

यहां पर आप जानेंगे कि आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि कब से कब तक रहेगी, आज तुलसी विवाह करना शुभ रहेगा या नहीं, तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त क्या है और तुलसी विवाह कैसे किया जाता है।

End of Feed