Til छोटा होना शुभ या बड़ा? सामुद्रिक शास्त्र से जानें किस तरह का तिल लाता है सौभाग्य

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में शरीर पर मौजूद छोटे व बड़े हर तिल से मिलने वाले संकेतों के बारे में बताया गया है। लेकिन क्या आपने कभी ये जानने का प्रयास किया है कि छोटा या बड़ा, किस तरह का तिल व्यक्ति के लिए ज्यादा शुभ होता है? यदि नहीं, तो चलिए इसी बारे में विस्तार से यहां पर जानें।

Samudrik Shastra: शरीर पर तिल होना अधिकतर लोगों के लिए आम बात है। लेकिन सामुद्रिक शास्त्र में हर तिल का खास महत्व होता है। दरअसल, तिल से भी व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़े खास संकेत मिलते हैं। इसके अलावा तिल का आकार और रंग भी मायने रखता है। आज यहां पर आप जानेंगे कि छोटा या बड़ा, किस तरह का तिल सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के लिए शुभ होता है। साथ ही तिल से जुड़े विभिन्न संकेतों के बारे में आप यहां पर जान पाएंगे।

छोटा तिल शुभ होता है या बड़ा, सामुद्रिक शास्त्र

छोटा तिल शुभ होता है या बड़ा?

कैसा तिल होता है शुभ?

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, छोटे और धुंधले तिल का व्यक्ति के जीवन पर प्रभाव कम पड़ता है। आमतौर पर इन्हें अशुभ माना जाता है। वहीं, जो तिल बड़े और गहरे होते हैं व स्पष्ट तरीके से दिखाई देते हैं, उनका जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। साथ ही ये शुभ होते हैं। इसके अलावा त्वचा से थोड़ा ऊपर उठा हुआ तिल भी व्यक्ति के भाग्य को मजबूत करने में मदद करता है, जबकि टेढ़े-मेढ़े आकार के तिल को अशुभ माना जाता है।

End of Feed