इस मंदिर को कहते हैं दूसरा जगन्नाथ मंदिर, बनता है महाप्रसाद, महाभारत से जुड़ा है विशेष रहस्य

Temples in Orissa: उड़ीसा के भुवनेश्वर में भगवान विष्णु को समर्पित एक मंदिर है जिसका प्रसाद जगन्नाथ मंदिर के महाप्रसाद जितना पवित्र माना जाता है। इस मंदिर का कनेक्शन महाभारत से भी है। यह झील के किनारे बसे इस मंदिर की वास्तुकला प्राचीन और सुंदर है।

Temples in Orissa: भगवान विष्णु को समर्पित देश भर में कई चमत्कारी मंदिर हैं, जो उनके अलग-अलग रूपों का प्रतिनिधित्व करते हैं। ओडिशा के भुवनेश्वर में भगवान विष्णु के पुराने और सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में अनंत वासुदेव मंदिर शामिल है, जहां के प्रसाद को श्री जगन्नाथ मंदिर के प्रसाद जितना पवित्र माना जाता है। मंदिर की रसोई में महाप्रसाद पुरानी पद्धति और पूरी आस्था के साथ पकाया जाता है।

anata vasudeva mandir

अनंत वासुदेव मंदिर (Pic: Wikipedia)

भुवनेश्वर में बिंदु सरोवर झील के किनारे बसा भगवान विष्णु का अनंत वासुदेव मंदिर अपने आप में खास है। मंदिर की वास्तुकला से लेकर इतिहास तक सब कुछ अनूठा है। महाप्रसाद की परंपरा कुछ ही मंदिरों में है, जिसमें अनंत वासुदेव मंदिर शामिल है।

End of Feed