Astrology: ग्रहों के राजा सूर्य समेत बुध व बृहस्पति को ज्योतिष शास्त्र में नौकरी और कारोबार के कारक ग्रह मानें जाते हैं। इन 3 ग्रहों की विशेष स्थिति होने पर पदोन्नति, सरकारी नौकरी लगने सहित कारोबार में तरक्की के योग बनते हैं। ज्योतिषाचार्य पं. परमानंद सुरोलिया के मुताबिक आने वाले नूतन वर्ष 2023 में सूर्य, बुध और देव गुरु बृहस्पति की विशेष स्थिति इन 5 राशियों वालों जातकों को नौकरी व कारोबार के मोर्चे पर सफल बनाने वाली है। जिसके चलते इन राशियों के लोग नए साल में कारोबार व नौकरी में खूब तरक्की करेंगे। तो आइए जानते हैं कौन सी राशि वाले लोगों के लिए आने वाला नया साल खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है।
नए साल 2023 में इन 5 राशियों के लिए रहेंगी ये खास बातें ।
मेष के लिए 2023
ज्योतिषाचार्य पं. परमानंद सुरोलिया के मुताबिक नववर्ष 2023 में मेष राशि के जातकों के लिए नौकरी के लिहाज से बहुत अच्छा रहेगा। इस राशि के जातकों का भाग्योदय 22 अप्रैल 2023 के बाद अचानक होगा। शिक्षा सहित नौकरी और कारोबार के मामले में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। वहीं नई नौकरी के अवसर मिलेंगे।
सिंह के लिए 2023
पं. सुरोलिया के मुताबिक नया साल 2023 सिंह राशि के जातकों के लिए भी मंगलकारी होगा। सिंह राशि के लोगां की विगत समय से चल रही समस्याएं अब खात्म की तरफ बढ़ रही हैं। इनके जीवन में अब करियर में बड़ी सफलताएं मिलने के योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे प्रतियोगियों का सपना पूरा होने के आसार हैं व नौकरी में तरक्की के योग भी बन रहे हैं।
तुला के लिए 2023
ज्योतिषाचार्य के अनुसार नए साल में तुला राशि के जातकों की मेहनत रंग लाएगी। सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे जातकों को अच्छी खबर मिलेगी। इस राशि के जातकों का सात समंदर पार जाने का सपना पूरा होने के भी योग बन रहे हैं। धन लाभा के आसार के साथ ही इनके करियर में भी नुकसान नहीं होने के इशारे मिल रहे हैं।
धनु के लिए 2023
आने वाले नए साल में जिस प्रकार से इन कारक ग्रहों की युति बन रही है उसके हिसाब से 2023 में धनु राशि से शनि की साढ़े साती खत्म हो जाएगी। इसके बाद इस राशि वाले लोगों के नौकरी और कारोबार में अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना हैं। विदेश यात्रा का योग भी बन रहा है। नौकरीपेशा जातकों पर आला अधिकारियों की कृपा के संकेत दिखने के चलते वेतन में वृद्धि और प्रमोशन के भी योग हैं।
कुंभ के लिए 2023
नया साल 2023 कुंभ राशि के जातकों के लिए पतझड़ के बाद बसंत की खुशियों की तरह आएगा, कई शुभ योग बनेंगे। पं. परमानंद के मुताबिक वार्षिक फलादेश के मुताबिक बुध और सूर्य का गोचर इस राशि के 11वें भाव में हो रहा है। जातकों की कुंडली में 11वां भाव आय का स्थान माना जाता है। यही वजह है कि, 2023 में कुंभ राशि के लोगों की इनकम में बढोतरी होगी। वहीं तरक्की के आसार भी बनेंगे।
डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।
