Lucky Colour: इन राशि के लोगों के लिए ये रंग हैं बहुत शुभ, जीवन में आती है बरकत और समृद्धि

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2023, 07:50 PM IST

Lucky Colour: ज्योतिष शास्‍त्र राशि के अनुसार रंगो के चुनाव को बहुत महत्‍व दिया गया है। रंग जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के साथ घर-परिवार की परेशानी भी दूर करते हैं। राशि के अनुसार अपने भाग्‍यशाली रंग का चुनाव कर आप अपने जीवन को खुशहाल बना सकते हैं। रंग जीवन में बेहतर परिणाम लाते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • राशि और किस्मत का रंगों के साथ एक मजबूत बंधन
  • गलत रंग का चुनाव डालता है जीवन पर नकारात्‍मक प्रभाव
  • सही रंग जीवन में लाते हैं सुख-समृद्धि और खुशहाली

Lucky Colour: ज्योतिष शास्‍त्र के अनुसार राशि के अनुसार रंगो का चयन करना बेहद फायदेमंद होता है। इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ घर-परिवार की परेशानी भी दूर होती है और सुख-समृद्धि आती है। राशि के अनुसार अपने लकी कलर यानी रंगों के बारे में जानकारी हासिल कर आप अपने जीवन को खुशहाल बना सकते हैं। ज्‍योतिष के अनुसार आपकी राशि और किस्मत का रंगों के साथ एक मजबूत बंधन होता है। सप्ताह के सात दिन अलग-अलग देवी-देवताओं और ग्रहों के अनुसार रंगों का चुनाव करने पर बेहतर परिणाम मिलते हैं। वहीं, गलत रंग का चुनाव करने पर जीवन पर नकारात्‍मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए हमेशा अपने राशि से संबंधित रंगों का चुनाव करना चाहिए। आईये जानते हैं किस राशि के लिए कौन सा रंग शुभ माना जाता है।

मेष राशि

ज्‍योतिष शास्‍त्र में मेष राशि वाले जातकों के लिए लाल रंग भाग्य और समृद्धि का प्रतीक बताया गया है। इस रंग के इस्‍तेमाल से इनके अंदर सकारात्‍मक ऊर्जा पैदा होती है। साथ ही रूके हुए कार्यों में सफलता मिलती है। वहीं, अगर आप पहले से लाल रंग का इस्‍तेमाल कर पर्याप्‍त लाभ पा चुके हैं तो ऐसे में लाल की जगह काले रंग का उपयोग करना लाभदायक है।

End of Feed