2026 Me Teej Kab Hai: साल 2026 में तीज कब- कब है? जानें अगले साल के हरियाली तीज, कजरी तीज और हरतालिका तीज की सही तारीख

2026 Me Teej Kab Hai (2026 में तीज कब है): सुहागिन महिलाओं के लिए तीज का त्योहार बेहद खास होता है। मुख्य रूप से साल में तीन बार तीज आती है, जो देश के अलग-अलग हिस्सों में मनाई जाती है। यहां हम आपको तीज 2026 के सही डेट्स के बारे में बता रहे हैं।

2026 Me Teej Kab Hai (2026 में तीज कब है): हिंदू कैलेंडर के अनुसार, साल में तीन बार तीज का त्योहार मनाया जाता है। तीनों तीज के नाम हरियाली तीज, कजरी तीज और हरतालिका तीज कहते हैं। सुहागिन महिलाओं के लिए तीनों ही तीज बेहद महत्वपूर्ण है। इन तीनों तीज में शादीशुदा लड़कियां अपने सुहाग की सुरक्षा के लिए व्रत रखती हैं। वैसे तो हरियाली तीज का त्योहार सावन में आता है, वहीं कजरी और हरतालिका तीज भादो यानी भाद्रपद मास में आती हैं। लेकिन आने वाले साल यानी साल 2026 में तीज कब मनाए जाएंगे, ये आप यहां से जान सकते हैं। यहां तीज की सही तारीख के बारे में बताया गया है।

हरियाली तीज, कजरी तीज, हरतालिका तीज कब है 2026 में (pic credit: iStock)

तीज 2026 कैलेंडर (Teej 2026 In India Calendar)-

तीज के नामतारीखदिन हिंदू महीना
हरियाली तीज 202615 अगस्तशनिवारसावन मास
कजरी तीज 202631 अगस्तमंगलवारभाद्रपद मास
हरतालिका तीज 202614 सितंबरसोमवारभाद्रपद मास

End of Feed