Chandra Grahan Sutak me khana kab banaye: आज 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। आज का दिन हिंदू पंचांग के अनुसार बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चंद्र ग्रहण आज दोपहर करीब 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा, हालांकि इसका सूतक सुबह ग्रहण से 9 घंटे पहले से ही शुरू हो गया है। चंद्र ग्रहण तो सूतक काल में कई सारी चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें करने से मना किया जाता है। सूतक लगने के बाद धार्मिक मान्यताओं के अनुसार खाना खाना तो खाना बनाना भी वर्जित माना जाता है। हालांकि आज के दौर में इसे पूर्ण रूप से मानना काफी मुश्किल हो सकता है। ऐसे में यहां देखें चंद्र ग्रहण में खाना कब बनाएं, सूतक काल के पहले या बाद में खाना बनाना चाहिए, बच्चों को ग्रहण में क्या बनाकर खिलाएं।
चंद्र ग्रहण सूतक लगने से पहले या बाद में खाना कब बनाना चाहिए
सूतक काल में खाना बनाना चाहिए
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल लगने के बाद या दौरान नया खाना न बनाने की सलाह दी जाती है। माना जाता है कि, इस समय अवधि में वातावरण शुद्ध नहीं रहता है। हालांकि जरूरत पड़ने पर नियमों को थोड़ा लचीला बनाया जा सकता है।
सूतक काल लगने से पहले खाना कब बनाएं
आज 3 मार्च को चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से लगने वाला है। जिसका सूतक 9 घंटे पहले यानि की 6 बजकर 20 मिनट से शुरू हो गया है। ऐसे में सूतक काल लगने से पहले मतलब अगर आपने 6 बजे से पहले या कुछ देर बाद तक अगर कुछ खाना बनाकर रख लिया है। तो आप उस खाने में तुलसी का पत्ता डालकर उसे रख सकते हैं और ग्रहण से पहले खा सकते हैं।
सूतक काल में बच्चों को क्या बनाकर खिलाएं
सूतक काल में आप बच्चों को बड़े बुजुर्गों और गर्भवति महिलाओं को सादा हल्का फुल्का खाना खिला सकते हैं। बच्चों को मां का दूध, फॉर्मूला मिल्क दिया जा सकता है। साथ ही साथ फल, खिचड़ी, दाल-चावल, दलिया आदि खाया जा सकता है। तला-भुना और ज्यादा मसालेदार व बाहर का खाना खाने से परहेज करना चाहिए।
चंद्र ग्रहण सूतक काल के बाद खाना कब बनाना चाहिए
आज का चंद्र ग्रहण शाम को 6 बजकर 47 मिनट तक रहने वाला है। चंद्र ग्रहण के सूतक काल के समाप्त होने के बाद ग्रहण खत्म होते ही तुरंत स्नान करना चाहिए और घर-रसोई की शुद्धि कर लेनी चाहिए। इसके बाद किसी निश्चित घंटे का इंतजार आवश्यक नहीं होता है। स्नान और शुद्धि के तुरंत बाद ही ताजा भोजन बनाया जा सकता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, बिना स्नान किए खाना बनाना उचित नहीं माना जाता।
