15 दिसंबर 2024 को सूर्य के गोचर से चमकेगी इन 7 राशियों की किस्मत, पैसों की होगी बरसात!

Surya Rashi Parivartan December 2024: सूर्य देव 15 दिसंबर की रात में वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश कर जायेंगे। ज्योतिष अनुसार सूर्य का इस राशि में गोचर कई राशि वालों को लाभ देगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी भी रहेंगी जिनके लिए ये गोचर थोड़ी परेशानियां लेकर आ सकता है।

Surya Rashi Parivartan December 2024: दिनांक 15 दिसम्बर को 10 बजकर 19 मिनट रात्रि में सूर्य वृश्चिक राशि त्यागकर धनु राशि में आएंगे। उदया तिथि के कारण दिनांक 16 दिसम्बर को सूर्य संक्रांति मनाई जाएगी। सूर्य एक राशि में एक माह रहते हैं। धनु का स्वामी गुरु होता है। यह संक्रांति सिंह, तुला व मीन राशि के लिए बहुत ही शुभ है। धनु व तुला राशि के लोग व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। सिंह व मकर के लोग जाँब को नई दिशा देंगे। कन्या व मीन राशि राजनीति में ज्यादा लाभान्वित होगी। आइए अब जानते हैं सूर्य के धनु गोचर का विस्तृत प्रभाव...

सूर्य राशि परिवर्तन दिसंबर 2024

मेष- सूर्य का गोचर नवम यानी भाग्यभाव में होगा। जॉब में आपकी महत्वाकांक्षी योजनाओं को विस्तार मिलेगा। व्यवसाय में स्थितियां अब अनुकूल हो जाएंगी। जॉब परिवर्तन में सफलता मिलेगी। व्यवसाय परिवर्तन में सफल हो सकते हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है। प्रत्येक रविवार को गेहूं व गुड़ का दान करें। गायत्री मंत्र का जप करें।

End of Feed