Surya Grahan 2023 Date And Time In India (सूर्य ग्रहण 2023 कब लग रहा है): अक्टूबर का महीना शुरू हो गया है। ये महीना व्रत-त्योहारों से तो भरा रहेगा ही साथ ही इस महीने सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse October 2023) भी लगेगा। पंचांग अनुसार ये ग्रहण 14 अक्टूबर की रात में दिखाई देगा। इस दिन सर्वपित्रू अमावस्या (Sarva Pitru Amavasya 2023) भी रहेगी। जिसे आश्विन अमावस्या (Ashwin Amavasya 2023) भी कहते हैं। ये पितृ पक्ष का आखिरी दिन होता है। ज्योतिष अनुसार साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2023 Date) कन्या राशि में लग रहा है। जानिए अक्टूबर के सूर्य ग्रहण के बारे में पूरी डिटेल।
Solar Eclipse 2023 Date And Time In Hindi
Surya Grahan October 2023 Date And Time In Hindi (सूर्य ग्रहण अक्टूबर 2023 तिथि व समय)
| सूर्य ग्रहण 2023 तारीख | 14-15 अक्टूबर 2023 |
| तिथि | आश्विन मास कृष्ण पक्ष अमावस्या |
| सूर्य ग्रहण प्रारंभ समय | 14 अक्टूबर की रात 8:34 बजे |
| सूर्य ग्रहण समाप्ति समय | 15 अक्टूबर को 2:25 बजे |
| कौन सा सूर्य ग्रहण है | कंकणाकृति सूर्य ग्रहण |
सूर्य ग्रहण अक्टूबर 2023 कहां-कहां देगा दिखाई
मैक्सिको, बारबाडोस, ग्वाटेमाला, ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड, अरूबा, एंटीगुआ, बहामास, अर्जेंटीना, कनाडा, ब्राज़ील, पेरू, पराग्वे, जमैका, हेती, ग्वाटेमाला, गुयाना, निकारागुआ, कोलंबिया, क्यूबा, इक्वाडोर, बोलिविया, बारबाडोस, कोस्टारिका, कोलंबिया, त्रिनिदाद व टोबैगो, उरूग्वे, वेनेजुएला, अमेरिका, ग्रीनलैंड, सूरीनाम, चिली, बेलिज, डोमिनिका।
अक्टूबर 2023 सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा?
यह सूर्य ग्रहण भारत में दृश्य मान नहीं होगा इसलिए यहां इस सूर्य ग्रहण का कोई धार्मिक प्रभाव नहीं होगा। इतना ही नहीं इस ग्रहण का सूतक काल भी नहीं माना जाएगा। ये एक कंकणाकृति सूर्यग्रहण होगा। पंचांग अनुसार ये सूर्य ग्रहण कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लगेगा।
सूर्य ग्रहण के दौरान इन मंत्र का करें जाप
सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य देव के बीज मंत्र 'ॐ स्थान ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।' का जाप करना चाहिए। इसके अतिरिक्त सूर्य ग्रहण के समय सूर्य देव की आराधना भी कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें की भगवान की मूर्ति स्पर्श नहीं करनी है। सूर्य ग्रहण काल में ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करना भी लाभकारी है।
