Surya Grahan 2026: क्या सूर्य ग्रहण खत्म हो गया? आज सूर्य ग्रहण कब तक रहेगा? जानें आज ग्रहण खत्म होने का टाइम

Surya Grahan 2026: आज 12 अगस्त 2026 को साल का पहला और एकमात्र पूर्ण सूर्य ग्रहण लग रहा है। भारतीय समय के अनुसार ग्रहण देर रात शुरू होकर 13 अगस्त की रात करीब 1:28 बजे समाप्त होगा। जानें ग्रहण की पूरी टाइमिंग और भारत में इसका असर।

Surya Grahan 2026: आज यानी 12 अगस्त 2026 को साल का पहला और एकमात्र पूर्ण सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह खगोलीय घटना दुनिया के कई हिस्सों में बेहद खास नजारा पेश कर रही है। हालांकि भारत में रहने वाले लोगों के लिए इस ग्रहण को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही है कि ग्रहण कितने बजे खत्म होगा और क्या इसे भारत से देखा जा सकेगा? आइए जानते हैं आज के सूर्य ग्रहण की पूरी टाइमिंग (Solar Eclipse Timing) और भारत में इसकी स्थिति क्या है?

Surya Grahan 2026

सूर्य ग्रहण कब तक चलेगा?

आज कितने बजे लगेगा सूर्य ग्रहण?

आज 12 अगस्त एक पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। खगोलीय गणनाओं के अनुसार दुनिया के स्तर पर ग्रहण का आंशिक चरण लगभग शाम 9:04 बजे के आसपास शुरू होगा। इसके बाद पूर्ण ग्रहण का चरण शुरू होगा और ग्रहण अपने चरम पर पहुंचेगा। उपलब्ध जानकारी के अनुसार ग्रहण का अधिकतम चरण लगभग रात 11:16 बजे के आसपास रहेगा। ग्रहण का अंतिम चरण लगभग 13 अगस्त की रात 1:28 बजे के आसपास समाप्त होगा। यानी भारतीय समय के हिसाब से यह खगोलीय घटना आधी रात के बाद तक चलती रहेगी।

End of Feed