अध्यात्म

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण इन 4 राशि वालों के जीवन में मचाएगा कोहराम, बड़ी दुर्घटना के हैं प्रबल आसार!

Surya Grahan 2024: ज्योतिष शास्त्र अनुसार सूर्य ग्रहण लगना बेहद अशुभ माना जाता है। इसलिए इसका सभी राशि वालों के जीवन पर कुछ न कुछ नकारात्मक प्रभाव जरूर देखने को मिलता है। अब 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। जानिए इस ग्रहण से किन राशियों को खतरा है।

Image

Surya Grahan 2024

Surya Grahan 2024: साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर 2024 को गांधी जयंती के दिन लगेगा। भारतीय समय के अनुसार ये ग्रहण 2 तारीख की रात में 9 बजकर 13 मिनट से लगना शुरू होगा और इसकी समाप्ति रात 3 बजकर 17 मिनट पर होगी। ये एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। इस दौरान आसमान में सूर्य एक आग के छल्ले की तरह दिखाई देगा। जिसे रिंग ऑफ फायर भी कहा जाता है। ये दुर्लभ और अद्भुत घटना जहां लोगों को रोमांच से भर देगी तो वहीं कुछ राशि वालों के जीवन में ये तबाही लाने का काम करेगी। चलिए जानते हैं ये ग्रहण किन राशि वालों के लिए अशुभ साबित होगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए साल का दूसरा सूर्य ग्रहण अशुभ साबित हो सकता है। किसी बड़ी दुर्घटना के घटने के आसार दिखाई दे रहे हैं। आपको सतर्क रहना होगा खासकर अपने दुश्मनों से। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों पर साल के दूसरे सूर्य ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। हर काम में असफलता का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान किसी करीबी से भी धोखा मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में आपको सतर्क रहना होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को साल के दूसरे सूर्य ग्रहण से खतरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कोई दुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए भी साल का दूसरा सूर्य ग्रहण अच्छा नहीं माना जा रहा है। करियर लाइफ में काफी परेशानी आ सकती है। नौकरी छूटने का खतरा रहेगा। ऐसे में आपको सतर्क रहना होगा।

Laveena Sharma
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article