Surya Grahan 2023 Horoscope Today: सूर्यग्रहण का किन राशियों पर पड़ेगा शुभ-अशुभ प्रभाव, पढ़ें राशिफल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Apr 20, 2023, 05:44 AM IST

Surya Grahan 2023 Today Rashifal:गुरुवार के दिन वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। मेष व वृश्चिक के जातक अपने आत्मबल से असंभव कार्य को भी संभव कर लेंगे। आइये जानते हैं प्रत्येक राशियों पर विस्तृत असर -

Surya Grahan 2023: 20 अप्रैल 2023 को गुरुवार के दिन वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। सूर्य ग्रहण प्रातःकाल07 बजकर 05 मिनट पर लगेगा और 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। यह ग्रहण भारत में दृश्य नहीं है। इसका प्रभाव यहां नहीं होगा। सूतक यहां नहीं लिया जाएगा। यह ग्रहण मेष राशि पर लग रहा है। इस ग्रहण से मेष तथा कर्क राशि के लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष व वृश्चिक के जातक अपने आत्मबल से असंभव कार्य को भी संभव कर लेंगे। वृष तथा सिंह के लोग संघर्ष के बाद सफल होंगे। मधुमेह के रोगियों को एलर्ट रहना होगा। तुला,धनु तथा मिथुन राशि के छात्र लाभान्वित होंगे। आइये जानते हैं प्रत्येक राशियों पर विस्तृत असर -

Surya Grahan 2023 Today Rashifal
Surya Grahan 2023 Today Rashifal

Surya Grahan 2023 Today Rashifal

मेष- आत्मबल में वृद्धि होगी। आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से खुश रहेंगे। धन का आगमन हो सकता है। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।व्यापार में उन्नति की संभावना रहेगी। आईटी और मीडिया फील्ड के लोग सफल रहेंगे। मधुमेह के रोगियों को परेशानी हो सकती है।

End of Feed