Surya Grahan 2023 Katha: क्यों लगता है ग्रहण, राहु-केतु वध से जुड़ी है सूर्य ग्रहण की कथा

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Apr 20, 2023, 07:02 AM IST

Surya Grahan 2023 Katha in Hindi: आज यानी 20 अप्रैल को 2023, गुरुवार को साल का पहला सूर्य ग्रहण है। धार्मिक मन्याताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण लगने के पीछे राहु-केतु जिम्मेदार हैं। पढ़ें सूर्य ग्रहण की कथा

Surya Grahan 2023 Katha in Hindi: आज यानी 20 अप्रैल को 2023, गुरुवार को साल का पहला सूर्य ग्रहण है। सुबह 7 बजकर 5 मिनट से करीब दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक ग्रहण काल है। ये हाइब्रिड यानी संकर सूर्य ग्रहण होगा जो पूरे 10 साल बाद लगने जा रहा है। इससे पहले ऐसा सूर्य ग्रहण साल 2013 में लगेगा। एक सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य एक सीधे लाइन में आ जाते हैं और चंद्रमा सूर्य को ढंक लेता है। ऐसे में सूर्य पृथ्वी से देखने पर दिखाई नहीं देता। साथ ही जैसे ही चंद्रमा सूर्य के सामने होता है तब सूर्य की किरणें ढंक जाती हैं और चंद्रमा पृथ्वी पर छाया करने लगता है। इस घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

Surya Grahan ki Katha

Surya Grahan ki Katha

सूर्य ग्रहण की धार्मिक मान्यता Surya Grahan Significance

धार्मिक मन्याताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण लगने के पीछे राहु-केतु जिम्मेदार हैं। ऐसा करने के पीछे इन दो ग्रहों की सूर्य और चंद्र से दुश्मनी बताई जाती है। ग्रहण के दौरान राहु-केतु का प्रभाव होने के कारण ही किसी भी कार्य को करने से मना किया जाता है। इन दो ग्रहों के बुरे प्रकोप से बचने के लिए ही सूतक लगते हैं और ग्रहण के दौरान मंदिरों तक में प्रवेश निषेध होता है। मान्यता है कि ग्रहण में इन ग्रहों की छाया मनुष्य के बनते कार्य भी बिगाड़ देती है, इसलिए कभी भी ग्रहण काल में कोई शुभ कार्य तो दूर सामान्य क्रिया के लिए भी मना किया जाता है।

End of Feed