Sunset, Moon Rise Time Today (सूर्यास्त और चांद निकलने का समय आज का): आज दिनांक है 23 जनवरी 2026, शुक्रवार है। आज हिन्दू कैलेंडर के अनुसार माघ शुक्ल पंचमी तिथि है। आज बसंत पंचमी का पर्व यानी सरस्वती पूजा का पर्व मनाया जा रहा है, जो विद्या, कला, संगीत और ज्ञान की देवी की आराधना का विशेष दिन है। आज शाम तक भी सरस्वती माता की पूजा कर सकते हैं। जान लें कि आज सूरज ढलने का औसतन समय 05:51 PM का रहेगा। देखें शहर अनुसार इसका टाइम।
आज 23 जनवरी 2026 को सूर्यास्त और चांद निकलने का समय
आज 23 जनवरी 2026 को सूर्यास्त और चांद निकलने का समय
| शहर | सूर्यास्त का समय | चंद्र उदय (PM के हिसाब से) |
|---|---|---|
| नई दिल्ली | ~5:53 PM | ~10:18 PM |
| नोएडा | ~5:53 PM | ~10:18 PM |
| गाजियाबाद | ~5:53 PM | ~10:18 PM |
| फरीदाबाद | ~5:53 PM | ~10:18 PM |
| गुरुग्राम | ~5:53 PM | ~10:18 PM |
| मेरठ | ~5:52 PM | ~10:16 PM |
| लखनऊ | ~5:51 PM | ~9:44 PM |
| आगरा | ~5:51 PM | ~10:18 PM |
| कानपुर | ~5:50 PM | ~9:44 PM |
| जयपुर | ~5:52 PM | ~10:18 PM |
| पटना | ~5:26 PM | ~9:44 PM |
| कोलकाता | ~5:50 PM | ~9:40–9:50 PM |
| मुंबई | ~6:15 PM | ~10:15–10:25 PM |
| पुणे | ~6:13 PM | ~10:15–10:25 PM |
| चेन्नई | ~5:57 PM | ~10:00–10:10 PM |
| बेंगलुरु | ~6:05 PM | ~10:05–10:15 PM |
| हैदराबाद | ~5:55 PM | ~10:05–10:15 PM |
| भोपाल | ~5:55 PM | ~9:55–10:10 PM |
| इंदौर | ~5:56 PM | ~10:00–10:15 PM |
| भुवनेश्वर | ~5:16 PM | ~9:40–9:55 PM |
| गुवाहाटी | ~5:04 PM | ~9:30–9:45 PM |
| वाराणसी | ~5:29 PM | ~9:45–9:55 PM |
| प्रयागराज | ~5:31 PM | ~9:45–9:55 PM |
| उदयपुर | ~5:52 PM | ~10:18 PM |
आज 23 जनवरी 2026 को सरस्वती पूजन कब तक कर सकते हैं
आज का पर्व बसंत पंचमी (Vasant Panchami) विद्या, संगीत और कला का उत्सव है। विद्यार्थी, कलाकार, शिक्षक और गृहस्थ सभी आज देवी सरस्वती की पूजा कर ज्ञान, बुद्धि और सफलता की प्रार्थना करते हैं। इस दिन पीला रंग विशेष रूप से शुभ माना जाता है। मां सरस्वती को पीले वस्त्र, पीले फूल और पीले खीर-भोग अर्पित किए जाते हैं ताकि विद्या-प्राप्ति और समृद्धि की ऊर्जा मिले। मां सरस्वती की पूजा आज शाम सूर्यास्त होने तक की जा सकती है। ऐसे तो आज सरस्वती पूजा का शुभ समय 07:13 AM – 12:33 PM के बीच का रहा है। लेकिन उस समय साभव न हो तो गोधूलि बेला तक भी आप मां सरस्वती की पूजा कर सकते हैं।
आज 23 जनवरी 2026 को वैभव लक्ष्मी व्रत की पूजा कब करें
ज 23 जनवरी 2026 शुक्रवार को वैभव-लक्ष्मी का व्रत भी कई भक्तों ने रखा होगा। आज शाम को 04:30 PM से 06:30 PM के बीच यह समय सामान्य पूजन-कार्य, धन-लाभ और धनदेवी की आराधना के लिए शुभ बताया गया है। हालांकि मान्यता है कि इस व्रत का पूजन सूर्यास्त होने के बाद किया जाता है। ऐसे में टेबल से सनसेट टाइम देखकर उसके अनुसार भक्त लक्ष्मी मां की पूजा कर सकते हैं। वैभव-लक्ष्मी पूजा का मुख्य उद्देश्य धन-समृद्धि, सुख-शांति और पारिवारिक समृद्धि के लिये देवी लक्ष्मी की आराधना करना है।
