Sunset and Moonrise Timing Today 30 April 2026: आज गुरुवार, 30 अप्रैल 2026 का दिन खगोलीय दृष्टि से काफी खास माना जा रहा है। गर्मी के मौसम के इस दौर में लोग न सिर्फ दिन के तापमान पर नजर रखते हैं, बल्कि शाम के खूबसूरत सूर्यास्त और रात के चांद का भी बेसब्री से इंतजार करते हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज सूर्यास्त कितने बजे होगा, चांद कब निकलेगा और क्या आज पूर्णिमा का चांद दिखेगा या नहीं, तो यहां आपको सारी जरूरी जानकारी एक साथ मिल जाएगी। इसके साथ ही जानें क्या आज चंद्र ग्रहण है या नहीं?
आज के सूर्यास्त और चंद्रोदय का टाइम
आज चंद्रोदय का टाइम क्या है
पंचांग के अनुसार, आज चंद्रमा का उदय (Moonrise Timing) शाम लगभग 5:56 बजे के आसपास होने की संभावना है। सूर्यास्त के कुछ समय देर बाद चांद आसमान में दिखाई देने लगेगा, जिससे शाम का नजारा और भी खूबसूरत हो जाएगा।
क्या आज पूर्णिमा का चांद निकलेगा
आज चंद्रोदय का समय शाम 5:56 बजे हैं, लेकिन पूर्णिमा तिथि रात 9:12 बजे से लगेगी। जिसका अर्थ है कि आज का चांद पूर्णिमा का चांद नहीं होगा। आज का चंद्रोदय चतुर्दशी तिथि में होगा। इसलिए आज चांद पूर्णिमा का नहीं बल्कि चतुर्दशी का निकलेगा।
क्या आज चंद्रग्रहण है?
आज चंद्रग्रहण है या नहीं इस सवाल को लेकर कई लोग उत्सुक रहते हैं, लेकिन स्पष्ट रूप से बता दें कि आज 30 अप्रैल 2026 को कोई चंद्रग्रहण नहीं है। इसलिए आप बिना किसी चिंता के रात में चांद के दीदार का आनंद ले सकते हैं।
आज सूर्यास्त कितने बजे होगा
पंचांग के अनुसार, आज 30 अप्रैल 2026 को सूर्यास्त का समय शाम करीब 6:56 बजे है। यह वह पल होता है जब दिन धीरे-धीरे ढलता है और आसमान सुनहरे, नारंगी और लाल रंगों से भर जाता है। शाम का यह नजारा न सिर्फ मन को सुकून देता है, बल्कि फोटोग्राफी और प्रकृति प्रेमियों के लिए भी बेहद खास होता है। हिंदू धर्म में सूर्यास्त के साथ ही दिन पर विराम माना जाता है।
