सूर्य देव का मिथुन राशि में गोचर बना रहा राजयोग, घर-गाड़ी से लेकर पद-प्रतिष्ठा तक मिलेगा सबकुछ

Sun transit in Gemini 2025: सूर्य देव 15 जून 2025 को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में सूर्य का गोचर बेहद शुभ फलदायी माना जाता है। यह समय बुद्धि, वाणी, नेतृत्व और संपर्क कौशल को बढ़ाने वाला होता है।

Sun transit in Gemini 2025: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का गोचर अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यह ग्रह आत्मविश्वास, प्रतिष्ठा, ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है। जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है, तो उसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ता है। वर्ष 2025 में सूर्य देव का मिथुन राशि में गोचर कई राशियों के लिए राजयोग का निर्माण कर रहा है। खासकर 4 राशियां ऐसी हैं, जिनकी किस्मत इस दौरान चमकने जा रही है। इस गोचर के दौरान राजनीति, मीडिया, लेखन, बिजनेस, प्रशासन और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा।

इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत

मेष राशि- इस राशि वालों को करियर में नई ऊंचाइयां मिलेंगी। प्रमोशन या नई नौकरी का योग है। वाहन या प्रॉपर्टी से जुड़ा सपना पूरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में भी संतुलन बना रहेगा।

End of Feed