Surya Gochar 2022: सूर्य देव ने तुला में किया प्रवेश, इन 4 राशियों को करियर में मिलेंगे शानदार परिणाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 09:34 AM IST

Surya Rashi Parivartan October 2022: सूर्य देव 17 अक्टूबर को यानी अहोई अष्टमी (Ahoi Ashtami 2022) वाले दिन तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जानें इस गोचर से किन राशियों की चमकेगी किस्मत।

KEY HIGHLIGHTS
  • सूर्य किसी भी राशि में करीब 30 दिनों तक विराजमान रहते हैं। 17 अक्टूबर को ये तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं।
  • तुला राशि सूर्य देव की नीच राशि मानी जाती है। इस राशि के स्वामी शुक्र देव होते हैं।
  • सूर्य देव 12 राशियों में से सिर्फ सिंह राशि के स्वामी हैं। इनकी उच्च राशि मेष होती है।

Sun Transit October 2022: अहोई अष्टमी वाले दिन यानी 17 अक्टूबर को सूर्य देव अपनी नीच राशि तुला में प्रवेश करेंगे। बता दें तुला राशि शुक्र देव की मानी जाती है। सूर्य की बात करें तो ये ग्रह ज्योतिष में पिता, नेतृत्व, इच्छा शक्ति, साहस आदि का प्रतिनिधित्व करता है। मेष राशि में ये ग्रह उच्च का होता है तो तुला राशि में नीच का होता है। इसके अलावा सिंह राशि का ये स्वामी माना जाता है। जानिए सूर्य के तुला में प्रवेश करने से किन राशियों को लाभ प्राप्त होगा।

sun transit october 2022

Surya Gochar October 2022: अहोई अष्टमी वाले दिन यानी 17 अक्टूबर को सूर्य देव तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं।

Surya Gochar October 2022 (सूर्य गोचर 2022 तुला राशि में)

वृषभ- इस राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर शुभ साबित होने वाला है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको विशेष सफलता प्राप्त होगी। इस दौरान आपके अंदर अलग ही ऊर्जा देखने को मिलेगी। विरोधियों पर आप विजय प्राप्त करेंगे। पदोन्नति के प्रबल आसार हैं। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे।

End of Feed