अध्यात्म

Ahoi Mata Ki Aarti: जय अहोई माता, जय अहोई माता...अहोई अष्टमी के व्रत में जरूर करें ये आरती

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 05:42 PM IST

Ahoi Mata Ki Aarti Lyrics In Hindi, Jai Ahoi Mata Aarti Lyrics in Hindi (जय अहोई माता, जय अहोई माता आरती) : अहोई अष्टमी का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। संतान की सलामती के लिए रखा गया ये व्रत माताएं तारा देखकर खोलती हैं। यहां देखें अहोई अष्टमी की पूजा का संपूर्ण फल देने वाली अहोई अष्टमी की आरती हिंदी में।

Image

Ahoi Mata Ki Aarti: जय अहोई माता, जय अहोई माता...अहोई अष्टमी के व्रत में जरूर करें ये आरती

Ahoi Mata Ki Aarti Lyrics In Hindi (जय अहोई माता, जय अहोई माता आरती) : उत्तर भारत के प्रसिद्ध व्रतों में एक है- अहोई अष्टमी व्रत। पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को यह व्रत किया जाता है। इस साल यह व्रत 17 अक्टूबर दिन सोमवार को पड़ रहा है।दरअसल, यह व्रत माताएं अपने बच्चों के दीर्घायु और उनके तरक्की की कामना के लिए करती हैं। बता दें कि इस व्रत के पूजन विधि में शाम के समय चंद्र देव को अर्घ्य, उनके मंत्र, स्तोत्र, कथा के पाठ आदि शामिल हैं। वहीं आरती गायन के साथ पूजन विधि का समापन किया जाता है। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं- अहोई माता की प्रसिद्ध आरती और उन्हें प्रसन्न करने के विशेष मंत्र।

Ahoi Ashtami Aarti Lyrics In Hindi

जय अहोई माता, जय अहोई माता!

तुमको निसदिन ध्यावत हर विष्णु विधाता। टेक।।

ब्राह्मणी, रुद्राणी, कमला तू ही है जगमाता।

सूर्य-चंद्रमा ध्यावत नारद ऋषि गाता।। जय।।

माता रूप निरंजन सुख-सम्पत्ति दाता।।

जो कोई तुमको ध्यावत नित मंगल पाता।। जय।।

तू ही पाताल बसंती, तू ही है शुभदाता।

कर्म-प्रभाव प्रकाशक जगनिधि से त्राता।। जय।।

जिस घर थारो वासा वाहि में गुण आता।।

कर न सके सोई कर ले मन नहीं धड़काता।। जय।।

तुम बिन सुख न होवे न कोई पुत्र पाता।

खान-पान का वैभव तुम बिन नहीं आता।। जय।।

शुभ गुण सुंदर युक्ता क्षीर निधि जाता।

रतन चतुर्दश तोकू कोई नहीं पाता।। जय।।

श्री अहोई मां की आरती जो कोई गाता।

उर उमंग अति उपजे पाप उतर जाता।।

अहोई अष्टमी विशेष मंत्र

ॐ उमादेव्यै नमः॥

कहते हैं इस मंत्र के जाप से चंद्र देव बेहद प्रसन्न होते हैं और व्रती की सारी कामनाएं पूर्ण करते हैं।

अहोई अष्टमी महत्व

अहोई अष्टमी व्रत के दिन अहोई माता की पूजा के साथ सई और सेई के बच्चों के तस्वीर की पूजा करने का भी विधान है। व्रत विधिवत पूरा करने से भगवान सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। कहते हैं जो माताएं अपने बच्चे के लिए इस व्रत पर उपवास रखती हैं उनके संतान को लंबी आयु और खुशहाली का आशीर्वाद मिलता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article