Sun Saturn Conjunction Effects: 25 मार्च 2026 की दोपहर 2 बजकर 22 मिनट पर सूर्य और शनि पर 0 डिग्री पर आ गए हैं, जिससे दोनों के बीच युति बन गई। यह युति मीन राशि में हो रही है। ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, सम्मान और नेतृत्व का कारक माना जाता है, जबकि शनि कर्म, संघर्ष और देरी का प्रतिनिधित्व करता है। जब ये दोनों ग्रह एक साथ आते हैं, तो जीवन में दबाव, रुकावट और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। शनि के पिता सूर्य हैं, लेकिन दोनों एक-दूसरे के धुर विरोधी हैं, इस कारण जब ये एक राशि में आते हैं तो कई राशियों की लाइफ में कलेश के हालात बन सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस युति का असर किन राशि वालों के लिए अच्छा नहीं रहेगा और अशुभ असर से बचने के लिए क्या उपाय करें?
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह युति मानसिक तनाव और खर्च बढ़ाने वाली हो सकती है। इस दौरान बेवजह चिंता, नींद की समस्या और खर्चों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। काम में मन कम लगेगा और ओवरथिंकिंग बढ़ सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने विचारों को कंट्रोल करें और जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें।
उपाय: रोज सुबह सूर्य को जल चढ़ाएं और शनिवार को जरूरतमंद को काली चीजों का दान करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह युति करियर में रुकावट और तनाव लेकर आ सकती है। ऑफिस में आपके काम की उम्मीद के मुताबिक सराहना नहीं मिल सकती और वरिष्ठों से मतभेद हो सकते हैं। इससे मन में निराशा आ सकती है। ऐसे समय में धैर्य बनाए रखना ही सबसे जरूरी होगा।
उपाय: बुधवार के दिन हरी वस्तुओं का दान करें और गणेश जी की पूजा करें।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह युति रिश्तों में तनाव पैदा कर सकती है। जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। छोटी-छोटी बातों पर विवाद होने की संभावना है, इसलिए बातचीत में संयम रखना जरूरी है।
उपाय: शुक्रवार के दिन सफेद वस्तुओं का दान करें और माता लक्ष्मी की पूजा करें।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह युति पारिवारिक जीवन में थोड़ी परेशानी ला सकती है। घर का माहौल तनावपूर्ण रह सकता है और मन में बेचैनी बनी रह सकती है। किसी जरूरी काम में देरी से भी चिंता बढ़ सकती है।
उपाय: गुरुवार के दिन पीली वस्तुओं का दान करें और विष्णु भगवान का स्मरण करें।
मीन राशि
मीन राशि में ही यह युति बन रही है, इसलिए इस राशि वालों पर इसका असर सबसे ज्यादा रहेगा। आत्मविश्वास में कमी, निर्णय लेने में दिक्कत और काम में रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत होगी।
उपाय: शनिवार को शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें और नियमित रूप से ध्यान-योग करें।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
