जश्न की तैयारियां कर लें इन 5 राशियों के लोग, पिता-पुत्र ने 72 डिग्री पर बना लिया है पंचांक योग

Panchank Yog 2026 : सूर्य और शनि का रिश्ता पिता-पुत्र का है। दोनों ग्रह एक दूसरे से 72 डिग्री पर आ गए हैं और पंचांक योग का निर्माण कर लिया है। यह कुछ राशियों को लाभ देगा।

Panchank Yog 2026 : ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की स्थिति और उनके बीच बनने वाले विशेष संबंधों का काफी महत्व बताया गया है। ग्रह जब एक-दूसरे से विशेष कोणीय दूरी पर आते हैं तो कई तरह के योगों का निर्माण होता है, जिनका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। 16 जून 2026 को सूर्य और शनि एक-दूसरे से 72 डिग्री की दूरी पर आ गए हैं।

Panchank Yog 2026  पंचांक योग किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा

पंचांक योग किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा

ज्योतिषीय गणना के अनुसार सूर्य और शनि के बीच यह स्थिति पंचांक योग का निर्माण कर रही है। सूर्य और शनि दोनों ही प्रभावशाली ग्रह माने जाते हैं। सूर्य जहां आत्मविश्वास, पद, प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता के कारक हैं, वहीं शनि कर्म, मेहनत, अनुशासन और न्याय के ग्रह माने जाते हैं। ऐसे में सूर्य और शनि का यह संबंध कुछ राशियों के लिए मेहनत के साथ सफलता, करियर में स्थिरता और आर्थिक लाभ के अवसर लेकर आ सकता है।

End of Feed