8 अक्टूबर को बेहद संभलकर रहें इन 5 राशियों के लोग, बनने वाला है अशुभ वैधृति योग

Vaidhriti Yog 2026: 8 अक्टूबर को वैधृति योग बनने जा रहा है। यह योग कुछ राशि वालों के लिए परेशानी से भरा साबित होने वाला है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी है।

Vaidhriti Yog 2026: आगामी 8 अक्टूबर 2026 की सुबह 4 बजकर 18 मिनट पर सूर्य और चंद्रमा से वैधृति योग बनेगा। वैधृति योग 7 नित्य योगों में से एक है। यह शुभ कार्यों को करने के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। वैधृति योग में शादी, नई शुरुआत, बड़े फैसले और महत्वपूर्ण काम शुरू करने से बचा जाता है। हालांकि इस समय पितृपक्ष हैं तो शुभ कार्यों पर पहले से ही रोक हैं।

Vaidhriti Yog 2026  सूर्य और चंद्रमा का वैधृति योग किन राशि वालों के लिए अशुभ रहेगा

सूर्य और चंद्रमा का वैधृति योग किन राशि वालों के लिए अशुभ रहेगा (Image AI Generated and Newsroom Verified)

वहीं, दूसरी ओर जब यह योग बनेगा तब सूर्य कन्या राशि में और चंद्रमा सिंह राशि में होंगे। सूर्य को आत्मविश्वास, नौकरी, पिता, मान-सम्मान और सरकारी कामों से जोड़ा जाता है, जबकि चंद्रमा मन, सोच, भावनाओं और परिवार का कारक माना जाता है। ऐसे में वैधृति योग का असर खास तौर पर फैसलों, मानसिक तनाव, परिवार, धन और रिश्तों से जुड़े मामलों पर रहेगा। आइए जानते हैं कि यह योग किन राशि वालों के लिए अच्छा साबित नहीं होगा और इन राशि वालों को क्या सावधानियां बरतनी होंगी।

End of Feed