Somwar Vrat Katha In Hindi: पढ़ें सोलह सोमवार व्रत की संपूर्ण कथा, पूरी होगी मनचाहे वर की इच्छा

Solah Somvar Vrat Katha In Hindi (16 सोमवार की कहानी): कहते हैं कि 16 सोमवार का व्रत करने से मनचाहा वर मिल जाता है। लड़कियां इस व्रत को खासतौर से शादी की इच्छा पूरी करने के लिए करती हैं। अगर आप इस व्रत को करते हैं तो आपको इस व्रत की कथा पढ़ जरूर पढ़नी चाहिए।

Solah Somvar Vrat Katha In Hindi (16 सोमवार की कहानी): आपने 16 सोमवार के व्रत और इसके महत्व के बारे में कभी न कभी जरूर सुना होगा।भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन लोग उनकी पूजा उपासना करते हैं। 16 सोमवार तक, हर सोमवार को लड़कियां व्रत रखती हैं। अविवाहित महिलाओं के लिए ये खास है क्योंकि, कहते हैं कि सोलह सोमवार का व्रत करने से महादेव का आशीर्वाद मिलता है और मनचाहे वर की भी प्राप्ति होती है। अगर आप सोलह सोमवार का व्रत रख रही हैं तो आपको इसकी संपूर्ण व्रत की कथा भी पढ़नी चाहिए। यहां से आप सोलह सोमवार की व्रत कथा देख सकते हैं-

somwar vrat katha in hindi

16 सोमवार व्रत कथा (Solah Somwar Vrat Katha In Hindi)

सोलह सोमवार व्रत की कथा इस प्रकार है- एक समय की बात है भगवान शिव माता पार्वती के साथ भ्रमण करते हुए मृत्युलोक की अमरावती नगर में पहुंचे। जहां उस नगर के राजा ने भोलेनाथ का एक विशाल और खूबसूरत मंदिर बनवा रखा था। शिव जी और माता पार्वती उस मंदिर में रहने लगे। एक दिन माता पार्वती ने भगवान शिव से चौसर खेलने की इच्छा जताई। तब भगवान शिव माता पार्वती के साथ चौसर खेलने बैठ गए। जैसे ही खेल प्रारंभ हुआ वैसे ही उस मंदिर का पुजारी वहां आ गया। तब माता पार्वती ने पुजारी जी से सवाल किया कि यह बताइए कि इस बाजी में किसकी जीत होगी?

End of Feed