Somwar Ke Upay: सोमवार को करें ये खास उपाय, सुख समद्धि का मिलेगा लाभ

Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन भगवान शिव की विधि- विधान से पूजा की जाती है। इस दिन श्रद्धापूर्वक शिव जी की पूजा व शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया जाता है। ऐसा करने से साधक की सारी मनोकामना पूरी होती है। शास्त्रों में सोमवार दिन के लिए कुछ उपायों को करने से लाभ प्राप्ति होती है। यहां जानें उपाय।

Somwar Ke Upay: सोमवार का दिवस पुण्य प्राप्ति का पुनीत अवसर प्रदान करता है। इस दिन शिव मंदिर में शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने से अनंत पुण्य की प्राप्ति होती है। परमपिता शिव को प्रसन्न करने तथा मनोवांछित फल प्राप्त करने के लिए रुद्राभिषेक बहुत ही आवश्यक है। शिव परमब्रम्ह हैं। कल्याण करते हैं। पापों का शमन करते हैं। शास्त्रों में हर चीज के लिए कुछ ना कुछ उपायों को बताया गया है। इन उपायों को करने से साधक को बहुत से लाभ प्राप्त हो सकते हैं। आइए जानते हैं सोमवार के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Somwar Ke Upay

Somwar Ke Upay

इन द्रव्यों से करें रुद्राभिषेक

  • गाय के दुग्ध से रुद्राभिषेक करने से संपन्नता आती है तथा मन में की गई मनोकामना पूर्ण होती है।
  • जो लोग रोग से पीड़ित हैं तथा प्रायः अस्वस्थ रहते हैं या किसी गंभीर महा बीमारी से परेशान हैं उनको कुशोदक से रुद्राभिषेक करना चाहिए ।कुश को पीसकर गंगा जल में मिला लीजिए फिर भगवान शिव का नियम तथा श्रद्धा पूर्वक रुद्राभिषेक करें।
  • धन प्राप्ति के लिए देसी घी से रुद्राभिषेक करें।
  • निर्विध्न रूप से किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति के लिए तीर्थ स्थान के नदियों के जल से रुद्राभिषेक करें। इससे भक्ति भी प्राप्त होती है।मोक्ष तक की प्राप्ति पवित्र तीर्थों के जल से भगवान के अभिषेक से प्राप्त होता है।
  • गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करने से कार्य बाधाएं समाप्त होती हैं तथा वैभव और सम्पन्नता में वृद्धि होती है।
  • शहद से रुद्राभिषेक करने से जीवन के दुख समाप्त होते हैं तथा खुशियां आती हैं। वाहन व घर मिलता है।
  • किसी शिव मंदिर में शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करें या घर पर ही शिववास निकालकर पार्थिव का शिवलिंग बनाकर ही रुद्राभिषेक करें।

रोगों के निवारण के लिए करें महामृत्युंजय मंत्र का जप

इस दिन महामृत्युंजय मंत्र के जप से रोगों से मुक्ति मिलती है तथा व्यक्ति दीर्घायु होता है।गंभीर रोग से पीड़ित लोग निश्चित संख्या मवन शिवमंदिर में महामृत्युंजय मंत्र का अनुष्ठान बैठाएं। इस प्रकार सोमवार को भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य बनाएं । निर्मल मन से की गई पूजा पर भगवान शिव मनोवांछित फलों को प्रदान करते हैं।

End of Feed