Som Pradosh vrat 2024: प्रदोष का व्रत हर महीने की त्रियोदशी तिथि के दिन रखा जाता है। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की उपासना प्रदोष काल में की जाती है। इस साल हिंदू नववर्ष का पहला सोम प्रदोष व्रत 20 मई 2024 को सोमवार के दिन रखा जाएगा। सोमवार के दिन पड़ने के कारण ये सोम प्रदोष व्रत कहलाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार प्रदोष का व्रत करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और साधक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि प्रदोष व्रत के दिन किस विधि से पूजा करनी चाहिए।
Som Pradosh vrat Puja Vidhi (सोम प्रदोष व्रत पूजा विधि)
- प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान के बाद व्रत का संकल्प लें।
- उसके बाद मंदिर में चौकी पर साफ कपड़ा बिछाकर शिव पार्वती की प्रतिमा स्थापित करें।
- फिर शिव जी की पूजा के समय शिव को फूल, बेलपत्र और भांग अर्पित करें।
- घी का दीपक जलाएं और प्रदोष व्रत कथा का पाठ करें और आरती करें।
- शाम के समय में मंदिर जाकर शिवलिंग की पूजा करें।
- अंत में भोग लगाकर सब में प्रसाद वितरित करें।
