Horoscope Shukra Gochar 2023 Effects: शुक्र गोचर से कई राशियों की किस्मत चमकने वाली है। शुक्र 12 मार्च को मंगल देव की राशि मेष में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में ये दोनों शत्रु ग्रह माने जाते हैं। शुक्र प्रेम, दौलत, कला और रोमांस का प्रतिनिधित्व करते हैं वहीं मंगल साहस, वीरता, शक्ति, शौर्य के कारक हैं। ऐसे में शुक्र के मंगल राशि में प्रवेश का गहरा प्रभाव पड़ेगा।
शुक्र के गोचर से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत
शुक्र के मेष में गोचर से कुछ राशियों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे तो कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। यहां आप जानेंगे किन राशियों पर शुक्र गोचर का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
शुक्र गोचर का राशियों पर प्रभाव (Shukra Gochar Effects On Zodiac Signs)
मिथुन राशि: करियर के लिहाज से ये गोचर शानदार साबित होगा। कार्यस्थल पर आपके काम की खूब प्रशंसा होगी। अगर आप कपड़ों और परफ्यूम के इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़ा बिजनेस करते हैं तो समझिए आपकी किस्मत खुलने वाली है।
सिंह राशि: करियर में आगे बढ़ने के कई अवसर प्राप्त होंगे। इस अवधि में बड़े धन लाभ की संभावना रहेगी। पत्रकारिता, मीडिया और हैंडीक्राफ्ट क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों के लिए ये गोचर विशेष परिणाम देने वाला साबित होगा। वहीं सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को पदोन्नति मिलेगी।
कन्या राशि: करियर में आपको बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। बिजनेस में भी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर आपकी साख बढ़ेगी। लेकिन सुझाव है कि निवेश से थोड़ा बचकर रहें।
तुला राशि: शुक्र के गोचर के दौरान आप अच्छा धन लाभ अर्जित करने में सफल रहेंगे। बिजनेस का विस्तार होगा। अनेक माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है।
कुंंभ राशि: ये गोचर कुंभ राशि वालों के लिए शानदार साबित होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा जिससे आप दूसरों के सामने अपनी बातें बेहतर ढंग से रख पाएंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेंगी। प्रोफेशनल जीवन में चाहने वालों का पूरा साथ मिलेगा।
