घर में किस जगह पर शू रैक रखना होता है शुभ, जानिए क्या कहता है वास्तु का नियम?

Shoe Rack Vastu Tips: कभी-कभी हम अपने घर में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिनसे वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है। जैसे घर में रखी शू रैक अगर सही दिशा और स्थान पर न रखी जाए तो यह नकारात्मकता का कारण बन सकती है। ऐसे में यह जानना आवश्यक है कि शू रैक रखने की सही दिशा क्या है। आइए जानते हैं कि घर में शू रैक कहां रखनी चाहिए?

Shoe Rack Vastu Tips: घर बनाते समय लोग वास्तु के कई नियमों जैसे पूजा घर की दिशा, किचन की दिशा या बेडरूम की स्थिति आदि का ध्यान रखते हैं, लेकिन वहीं, कई बार छोटी चीजों की अनदेखी हो जाती है। इनमें से ही एक शू रैक या जूते-चप्पल रखने की जगह भी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में जूते-चप्पल रखने की सही दिशा भी बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। गलत दिशा में शू रैक रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है, जबकि सही दिशा में रखने से घर का माहौल संतुलित बना रहता है।

घर में शू रैक कहां रखें

घर में शू रैक कहां रखें?

क्या है शू रैक रखने की सही दिशा?

वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण-पश्चिम या पश्चिम दिशा शू रैक रखने के लिए सबसे बेहतर मानी जाती है। इन दिशाओं में जूते-चप्पल रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का असर कम होता है। अगर घर में जगह कम हो तो दक्षिण दिशा में भी शू रैक रखा जा सकता है। इन दिशाओं को जूते-चप्पल रखने के लिए उपयुक्त माना गया है।

End of Feed