Shattila Ekadashi 2024 Upay: सनातन धर्म में एकादशी की तिथि जगत के पालनकर्ता भगवान विष्णु को समर्पित है। षटतिला एकादशी व्रत माघ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी के दिन रखा जाता है। इस बार षटतिला एकादशी 6 फरवरी को है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस विशेष अवसर पर तिल से हवन करना, तिल का दान करना, जल में तिल डालकर स्नान करना और तिल का भोजन करना श्रेष्ठ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में इस दिन के उपाय भी बताए गए हैं जिनसे साधक को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और घर में खुशियां आती हैं। आइए जानते हैं षटतिला एकादशी के दिन कौन से उपाय करने चाहिए।
Shattila Ekadashi 2024 Upay (षटतिला एकादशी के दिन करें ये उपाय)
- षटतिला एकादशी के दिन पूजा के बाद तिल का भोग लगाया जाता है। कहा जाता है कि इससे पितरों को मानसिक शांति मिलेगी और वे प्रसन्न होंगे।
- सनातन धर्म में एकादशी के दिन दान देने का विशेष महत्व है। षटतिला एकादशी के दिन अपनी श्रद्धानुसार गरीबों को तिल का दान करें। इस उपाय के प्रयोग से व्यक्ति को दुःख और दुर्भाग्य से छुटकारा मिल जाता है। काले तिल का दान करने से भगवान शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।
- इस दिन जल में तिल (सफेद तिल या काला तिल) डालकर स्नान करें। मान्यता के अनुसार इससे साधक को आरोग्य की प्राप्ति होती है।
- षटतिला एकादशी पर तिल से हवन करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। हवन में तिल अर्पित करने से घर में सुख-शांति आती है।
- षटतिला एकादशी के दिन भोजन में तिल अवश्य शामिल करना चाहिए।
