शरद पूर्णिमा के दिन क्या-क्या करना चाहिए, जानिए क्यों खास है आज का पूर्णिमा व्रत

sharad purnima par kya kya karna chahiye: 6 अक्टूबर यानी कि आज शरद पूर्णिमा का पर्व है। इस दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से पूर्ण होता है। मान्यता है कि आपको इस दिन कुछ कार्य अवश्य करने चाहिए। इन कार्यों को करने से लाइफ में हर प्रकार की समस्याओं का समाधान हो जाता है। आइए जानते हैं कि शरद पूर्णिमा के दिन किन कार्यों को करना चाहिए?

sharad purnima par kya kya karna chahiye: शरद पूर्णिमा, जिसे कोजागरी पूर्णिमा या रास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है, हिंदू धर्म में एक अत्यंत महत्वपूर्ण तिथि है। यह आश्विन मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है। साल 2025 में यह पूर्णिमा 6 अक्टूबर यानी कि आज मनाई जा रही है। मान्यता है कि इस रात चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है और उसकी किरणों में अमृत तत्व होता है। इस दिन को माता लक्ष्मी और भगवान कृष्ण की विशेष कृपा प्राप्त करने का अवसर माना जाता है।

शरद पूर्णिमा पर जरूर करें ये काम (Pic Credit-Canva)

शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व इसलिए भी है क्योंकि इस रात को चंद्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक होता है, जिससे उसकी किरणें औषधीय गुणों से युक्त मानी जाती हैं। धार्मिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से यह तिथि स्वास्थ्य, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति के लिए खास होती है।

End of Feed