Sharad Purnima Vrat 2024 Date, Time, Puja Vidhi And Moonrise Time: शरद पूर्णिमा का व्रत 16 अक्टूबर को रखा जाएगा। क्योंकि शरद पूर्णिमा में रात्रिकालीन पूर्णिमा तिथि ली जाती है। आज विष्णु उपासना करें। रात में चन्द्रमा के किरणों में खीर रखें। जिसकी भी कुंडली मे चन्द्रमा की स्थिति अच्छी नहीं है या चन्द्रमा पाप ग्रह के साथ विद्यमान है। वह आज शरद पूर्णिमा की पुण्यदायिनी रात्रि चन्द्र किरणों के सम्मुख बैठकर चंद्रमा के बीज मंत्र ॐ सों सोमाय नमः का जप करे। अब जानिए शरद पूर्णिमा की पूजा विधि।
Sharad Purnima Vrat 2024
शरद पूर्णिमा का व्रत कब है 2024 (Sharad Purnima Vrat Kab Rakha Jayega 2024)
पंडित सुजीत जी महाराज अनुसार शरद पूर्णिमा का व्रत इस साल 16 अक्टूबर को रखा जाएगा। क्योंकि इस दिन पूर्णिमा तिथि रात के समय मौजूद रहेगी। इसलिए खीर भी इसी दिन रखी जाएगी।
शरद पूर्णिमा तिथि कब से कब तक रहेगी 2024 (Sharad Purnima 2024 Start And End Time)
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ - 16 अक्टूबर 2024 को 08:40 PM बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त - 17 अक्टूबर 2024 को 04:55 PM बजे
शरद पूर्णिमा पूजा विधि (Sharad Purnima Puja Vidhi)
- इस दिन पवित्र नदी, जलाश्य या कुंड में स्नान करें।
- आवाहन, वस्त्र, गंध, अक्षत, धूप, दीप, नैवेद्य, तांबूल, पुष्प, आसन, आचमन, सुपारी और दक्षिणा आदि अर्पित कर भगवान का विधि विधान पूजन करें।
- फिर रात्रि के समय गाय के दूध से बनी खीर का भगवान को भोग लगाएं।
- रात में चंद्रमा के आकाश के मध्य आने पर चंद्र देव का पूजन करें और उन्हें खीर का नेवैद्य अर्पित करें।
- फिर खीर से भरा बर्तन रातभर चांदनी में रखकर दूसरे दिन उसका सेवन करें।
- पूर्णिमा का व्रत करने वाली कथा जरूर सुनें।
शरद पूर्णिमा का महत्व (Sharad Purnima Ka Mahatva)
शरद पूर्णिमा के दिन माताएं अपनी संतान की मंगल कामना के लिए देवी-देवताओं का विधि विधान पूजन करती हैं। शरद पूर्णिमा की रात्रि में चांद की किरणों का शरीर पर पड़ना बहुत ही शुभ माना जाता है।
