Sharad Purnima Ka Chand Kitne Baje Niklega 2024 (आज चांद कितने बजे निकलेगा 2024): आज 16 अक्टूबर 2024 को शरद पूर्णिमा मनाई जा रही है। सनातन संस्कृति में इस पूर्णिमा का सबसे ज्यादा महत्व माना जाता है। दरअसल इस पूर्णिमा से जुड़ी ऐसी मान्यता है कि इस दिन चांद की रोशनी से अमृत बरसता है। यही वजह है कि इस रात लोग खुले आसमान में चांद की रोशनी के नीचे खीर बनाकर रखते हैं। कहते हैं जो इस खीर को खाता है उसे कई शारीरिक लाभ मिलते हैं। इसके अलावा शरद पूर्णिमा के दिन चांद अपनी सोलह कलाओं के साथ पृथ्वी के सबसे नजदीक होता है। इसलिए इस दिन चांद सामान्य पूर्णिमा के चांद से काफी बड़ा दिखाई देता है। चलिए आपको बताते हैं शरद पूर्णिमा के दिन चांद कब निकलेगा।
Sharad Purnima 2024 Chand Kab Niklega
शरद पूर्णिमा का चांद कितने बजे निकलेगा 2024 (Sharad Purnima Ka Chand Kitne Baje Niklega 2024)
शरद पूर्णिमा के दिन चांद निकलने का समय शाम 5 बजकर 5 मिनट का है। लेकिन रात 8 बजे के करीब चांद काफी सपष्ट रूप से दिखाई देना शुरू हो जाएगा। चांद दिखाई देने के बाद लोग चांद की रोशनी के नीचे खीर रखेंगे।
शरद पूर्णिमा 2024 खीर रखने का समय (Sharad Purnima Kheer Rakhne Ka Samay 2024)
पूर्णिमा तिथि 16 अक्टूबर 2024 की रात 8 बजकर 40 मिनट से लगेगी। इसलिए चांद के नीचे खीर रात 8 बजकर 40 मिनट के बाद ही रखी जाएगी।
शरद पूर्णिमा का चांद क्यों है खास (Sharad Purnima Chand)
ऐसा माना जाता है कि शरद पूर्णिमा के चांद की किरणों में उपचार करने की शक्ति स्थित होती हैं, जिसे अमृत वर्षा की तरह देखा जाता है। इसलिए परंपरागत रूप से शरद पूर्णिमा के दिन लोग गाय के दूध की खीर बनाकर सारी रात के लिए चंद्रमा की खुली चांदनी के नीचे रख देते हैं। जिससे इस खीर में चांद की रोशनी से निकलने वाले अमरत्व की शक्ति प्रवेश कर जाए।
