Sharad Purnima Kab Hai 2023: इस साल किस दिन है शरद पूर्णिमा, जान लें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Sharad Purnima Kab Hai 2023: सनातन धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण होकर निकलता है। शरद पूर्णिमा को रास पूर्णिमा या कोजागरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस साल कब है शरद पूर्णिमा। डेट, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त। यहां जानें सारी डिटेल।

Sharad Purnima Kab Hai 2023: हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा का बहुत महत्व है। हर साल आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा मनाई जाती है। इसे रास पूर्णिमा और कोजागरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन विशेष रूप से माता लक्ष्मी और चांद की पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन का चांद अपनी 16 कालाओं के परिपूर्ण होकर निकलता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन चांद पृथ्वी के बेहद ही नजदीक आ जाता है। ऐसा भी कहा जाता है कि इस दिन माता लक्ष्मी धरती पर विचरण करती हैं और अपने भक्तों को धन- धान्य का आशीर्वाद देती है। इस दिन लोग चांद के नीचे खीर का भोग लगाते हैं और फिर उस खीर को प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं। आइए जानते हैं कब है शरद पूर्णिमा। शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में।

Sharad Purnima 2023

Sharad Purnima 2023

Sharad Purnima Kab Hai ( शरद पूर्णिमा कब है)

शरद पूर्णिमा हर साल आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस साल शरद पूर्णिमा 28 अक्टूबर 2023 को मनाई जाएगी। इसकी शुरुआत इस दिन सुबह के 4 बजकर 17 मिनट पर होगी और 29 अक्टूबर को रात में 1 बजकर 53 मिनट पर इसका समापन होगा। ऐसे में ये शरद पूर्णिमा 28 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

End of Feed