Shaniwar Ke Megical Upay: हिंदू धर्म में शनिदेव को न्याय के देवता कहा गया है। वे व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। यदि किसी की कुंडली में शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही हो, तो जीवन में कठिनाइयाँ, रुकावटें, मानसिक तनाव और आर्थिक तंगी जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं। लेकिन शनिवार के दिन कुछ सरल उपाय करके आप शनिदेव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं और इन समस्याओं से काफी हद तक राहत पा सकते हैं।
शनिवार के विशेष उपाय (Shaniwar Ke Megical Upay)
1. पीपल वृक्ष की पूजा करें: शनिवार सुबह पीपल के पेड़ को जल चढ़ाएं, दीपक जलाएं और सात बार परिक्रमा करें। इससे शनि दोष में राहत मिलती है।
2. सरसों के तेल का दान: शनि मंदिर में या किसी जरूरतमंद को सरसों का तेल दान करें। यह उपाय शनि को प्रसन्न करता है और दुखों को कम करता है।
3. काली वस्तुओं का दान: शनिवार को काले कपड़े, काले चने, उड़द की दाल, लोहे की वस्तुएं या काला तिल दान करना शुभ माना जाता है।
4. शनिदेव के मंत्र का जाप करें: "ॐ शं शनैश्चराय नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें। यह मंत्र शनि की पीड़ा को शांत करने में अत्यंत प्रभावी है।
5. हनुमानजी की उपासना करें: शनि को हनुमानजी का भक्त माना जाता है। शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें और चमेली का तेल चढ़ाएं।
