Shani Trayodashi 2024: आज रखा जाएगा शनि त्रयोदशी व्रत, साढ़ेसाती और शनि ढैय्या से दिलाएगा राहत

Shani Trayodashi 2024: जब त्रयोदशी तिथि शनिवार के दिन पड़ती है तो उसे शनि प्रदोष व्रत या शनि त्रयोदशी के नाम से जाना जाता है। मान्यता है शनि त्रयोदशी का व्रत रखने से शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या के प्रभाव से मुक्ति मिल जाती है। जानिए इस साल शनि त्रयोदशी कब है।

Shani Trayodashi 2024: हिंदू धर्म में शनि त्रयोदशी व्रत का विशेष महत्व होता है। ये व्रत शनि के दोषों से मुक्ति पाने के लिए विशेष माना जाता है। शनि त्रयोदशी एक साल में 3 से 4 बार पड़ती है। मान्यता है इस दिन व्रत रखने से शनि देव के साथ-साथ भगवान शंकर की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस साल शनि त्रयोदशी 6 अप्रैल को रखा जाएगा। यहां जानिए शनि त्रयोदशी व्रत का महत्व, मुहूर्त, पूजा विधि और फायदे।

शनि त्रयोदशी डेट और टाइम (Shani Trayodashi 2024 Date And Time)

शनि त्रयोदशी व्रत 6 अप्रैल 2024, शनिवार को रखा जाएगा। शनि त्रयोदशी व्रत पूजा मुहूर्त शाम 6 बजकर 42 मिनट से रात 8 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। शनि त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ 6 अप्रैल की सुबह 10 बजकर 19 मिनट से होगा और इसकी समाप्ति 7 अप्रैल की सुबह 6 बजकर 53 मिनट पर होगी।

End of Feed