Shani Gochar 2025: शनिदेव साल 2025 में अपनी राशि बदलेंगे। इस समय में शनिदेव कुंभ राशि में वक्री अवस्था में विराजमान हैं। ज्योतिषों के अनुसार शनिदेव 29 मार्च 2025 को रात 09 बजकर 44 मिनट को कुंभ राशि से निकल कर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसी राशि में शनिदेव 2027 तक रहने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्रों में शनि को सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना गया है। ये ढ़ाई साल में अपनी चाल बदलते हैं। शनि के इस गोचर का असर सारी राशियों पर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं शनि गोचर से किन राशि वालों की समस्या बढ़ सकती है।
इन राशि वालों को रहना होगा परेशान
मेष राशि
शनि का गोचर मेष राशि के जातक की परेशानी को बढ़ा सकता है। 29 मार्च 2025 से मेष राशि के जातक को संभलकर रहना होगा। इस दौरान आपका धन व्यय अधिक हो सकता है। इसके साथ ही बिजनेस में घाटा हो सकता है। गलती से भी इस दौरान निवेश ना करें। शनि की साढ़ेसाती कारण हर काम में बाधा उत्पन्न हो सकती है।
कर्क राशि
शनि गोचर से कर्क राशि के जातक को बहुत से अशुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। बिजनेस में नुकसान हो सकता है। इस समय में आपको आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ेगा। शनि के कारण जीवन में अन्य कठिनाईयों का भी सामना करना पड़ सकता है।
कुंभ राशि
शनि के राशि बदलने से कुंभ राशि के जातक को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आपको इस समय में ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। निवेश ना करें। जीवनसाथी के साथ भी तनाव बढ़ सकता है।
