Shani Transit 2023: शनि 30 साल बाद कुंभ राशि में करेंगे प्रवेश, जानें किन राशियों की खुलेगी किस्मत

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Dec 2, 2022, 09:21 AM IST

Shani Transit 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2023 में शनि देवता नई राशि में गोचर करने वाले है। बता दें शनि को नई राशि में गोचर करने में लगभग ढाई वर्ष लगते हैं। जानें शनि के राशि परिवर्तन करने से 12 राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव।

KEY HIGHLIGHTS
  • 17 जनवरी 2023 में शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे
  • इस राशि में शनि देव 29 मार्च 2025 तक रहेंगे
  • ये गोचर कुछ के लिए लाभकारी रहेगा तो कुछ के लिए मुश्किलों भरा

Shani Transit 2023 In Hindi: हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2023 में शनि देवता राशि परिवर्तन करने वाले है। ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना गया है। बता दें शनि ग्रह को राशि परिवर्तन करने में लगभग ढाई वर्ष लग जाते हैं। हिंदू धर्म में शनि देव को फल देने देवता के रूप में पूजा जाता है। ऐसी मान्यता हैं कि यदि व्यक्ति की राशि में शनि की स्थिति खराब हो जाए, तो उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। ज्योतिषों के अनुसार साल 2023 में शनि देवता राशि परिवर्तन करने वाले है। ऐसे में 12 राशियों पर इसका कैसा प्रभाव पड़ने वाला है, आइए इसके बारे में जान लें।

shani dev

शनि राशि परिवर्तन 2023: आपकी राशि पर इस गोचर का क्या पड़ेगा असर?

शनि गोचर 2023 (Shani Transit 2023)

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि के जातक के लिए शनि देवता दशम और लाभ भाव के स्वामी माने जाते हैं। साल 2023 में मेष राशि के जातक आपके लाभ स्थान में शनि देवता गोचर करने वाले है। वहीं ग्यारहवें भाव में शनि देवता शुभ लाभ देने वाले कहे जाते है। ज्योतिष के अनुसार नए साल में शनि देवता की दृष्टि आपके लग्न पंचम और अष्टम भाव पर पड़ने वाली हैं। ऐसे में शनि देवता की कृपा से आप अपना खुद का काम शुरू कर सकते है। पिता की ओर से आपको सहयोग भी मिल सकता है और आपका भाग भी आपका साथ दे सकता है। नए साल में आपको काम करने के लिए नई ऊर्जा मिल सकती है। लंबे समय से रुके हुए काम फिर से शुरू हो सकते है। शनि देवता के गोचर करने के कारण आपको व्यापार क्षेत्र में मुनाफा हो सकता है। आपकी आय का भी अच्छा स्रोत बन सकता है। मित्रों से भी आपकोसहयोग मिल सकता है। वही संतान की ओर से भी आपको सहयोग एवं गर्व अनुभव करने का मौका मिल सकता हैं। शनि देवता की कृपा से पढ़ाई की और आपकी रूचि बढ़ सकती हैं। रहस्यम चीजों में आपकी रूचि बढ़ने के कार आपको कुछ वर्षों में सफलता भी मिल सकती है।

End of Feed