इन 4 राशियों के अच्छे दिन लाएगी शनि की बदली चाल, 9 अक्टूबर से हो जाएंगे मालामाल

Shani Nakshatra Parivartan 2026: न्यायाधीश शनि 9 अक्टूबर को वक्री चाल चलते हुए उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के चतुर्थ पद में जाएंगे। इसके साथ कुछ राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे।

Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि को ज्योतिष में कर्म, मेहनत, अनुशासन, जिम्मेदारी, देरी, न्याय और लॉन्ग टर्म रिजल्ट का ग्रह माना जाता है। 9 अक्टूबर 2026 की शाम 7 बजकर 28 मिनट पर शनि वक्री अवस्था में उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के चतुर्थ पद में प्रवेश करेंगे। खास बात यह है कि उत्तराभाद्रपद स्वयं शनि का नक्षत्र है। यानी शनि अपने ही नक्षत्र में लौट रहे हैं। यह स्थिति ग्रह की ऊर्जा को काफी मजबूत बनाती है।

Shani Nakshatra Parivartan 2026  शनि का नक्षत्र परिवर्तन किन राशि वालों के लिए फायदेमंद रहेगा

शनि का नक्षत्र परिवर्तन किन राशि वालों के लिए फायदेमंद रहेगा (Image AI Generated and Newsroom Verified)

शनि इस समय मीन राशि में हैं। उत्तराभाद्रपद का स्वभाव गहराई, धैर्य, पुराने कर्मों का हिसाब और ऐसी चीजों को पूरा करने से जुड़ा माना जाता है जो लंबे समय से अधूरी पड़ी हों। इसके चौथे पद में शनि का प्रभाव और ज्यादा डीप, इन्टेंस और ट्रांसफॉर्मेशन वाला हो जाता है। यही वजह है कि यह नक्षत्र परिवर्तन सिर्फ करियर या पैसों तक सीमित नहीं रहेगा। परिवार, प्रॉपर्टी, रिश्ते, मानसिक स्थिति, जिम्मेदारियां और लंबे समय से अटके फैसले भी इसकी चपेट में आ सकते हैं।

End of Feed