Shani Margi 2023 Date: ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। उन्हें संतुलन और न्याया का ग्रह भी माना जाता है। शनिदेव लोगों को उनके अच्छे या बुरे कर्मों के आधार पर फल देते हैं। यदि शनि शुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति जीवन में बहुत आगे बढ़ता है। उसे जीवन में किसी चीज की कमी नहीं है। शनि की प्रतिकूल स्थिति व्यक्ति के लिए बड़ी परेशानियां खड़ी करती है। शनि इस समय कुंभ राशि में वक्री हैं। 4 नवंबर को शनि वक्री से मार्गी हो जाएंगे। 4 नवंबर से शनि फिर से अपनी सीधी चाल शुरू कर देंगे।शनि की सीधी चाल से कुछ राशियों के लोग प्रभावित होंगे। शनि देव इस समय अपनी राशि कुम्भ में है। आइए जानते हैं शनि मार्गी होने से किन राशि वालों को फायदा हो सकता है।
Shani Margi
इन राशि वालों को मिलेगा लाभ
वृषभ राशि
वर्तमान में, वक्री शनि वृषभ राशि के लोगों के लिए अनुकूल स्थिति में है। आपकी मनोकामनाएं पूरी होने की संभावना है। कार्य एवं व्यवसाय में प्रगति होगी। अच्छे प्रबंधन से मुनाफ बढ़ सकता है और व्यवसाय का काफ़ी विस्तार हो सकता है। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले भी शनि मार्गी से प्रभावित होंगे। इन लोगों की भौतिक सुख-सुविधा में सुधार होता है और संसाधनों में वृद्धि हो सकती है। इन जातक वालों को विवाह में आने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में भी प्रगति होगी। न्यायपालिका को भी लाभ होगा।
कुंभ राशि
शनि के कुंभ राशि में होने से कुंभ राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। कुंभ राशि में शशयोग नामक राजयोग बनेगा। इस योग से कुंभ राशि के लोगों का व्यक्तित्व अधिक आकर्षक होगा और उनका आत्मविश्वास मजबूत होता है। व्यापार-व्यवसाय या साझेदारी में लाभ होगा। बिजनेस में तरक्की होने की संभावना है।
