Shani Margi In Kumbh Rashi: शनि 4 नवंबर 2023 को सुबह 08 बजकर 26 मिनट पर कुंभ राशि (Kumbh Rashi) में मार्गी हो जाएंगे। ज्योतिष अनुसार शनि के मार्गी होने का प्रभाव लगभग सभी राशियों पर पड़ेगा। कुछ राशियों के लिए शनि की ये चाल शुभ फलदायी साबित होगी तो कुछ के लिए परेशानियां बढ़ाने का काम करेगी। मेष और वृषभ राशि (Vrish Rashi) वालों को शनि के मार्गी (Shani Margi) होने से करियर में लाभ मिलेगा। तो कुछ राशियों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। जानिए शनि के मार्गी होने से किन राशियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।
Shani Margi 2023: शनि के मार्गी होने से 4 राशियों की खुलेगी किस्मत
शनि के मार्गी होने से इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
मेष राशि
मेष राशि के लिए शनि का मार्गी होने शुभ फलदायी साबित होगा। करियर में असीम सफलता देखने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र में तरक्की और पदोन्नति मिलने की संभावना है। कार्यस्थल में वरिष्ठों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में बदलाव होगा। अगर आप बिज़नेस करते हैं तो ये समय आपके लिए शानदार रहेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए भी शनि का मार्गी होने शुभ साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी। आप सुख-समृद्धि का आनंद लेंगे। नौकरी में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आपकी मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। वहीं, व्यापारियों को बिजनेस में सफलता मिलेगी।
धनु राशि
धनु राशि वालों को आर्थिक जीवन में सफलता मिलेगी। जो लोग विदेश में नौकरी पाने की इच्छा रखते हैं उनका सपना पूरा हो सकता है।इस दौरान आपको आपकी मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। करियर में प्रगति पाने के लिए आप धैर्य से काम करेंगे। व्यापारियों को मुनाफा और लाभ होने के योग बन रहे हैं।
मकर राशि
मकर राशि वालों की आय बढ़ने के प्रबल आसार हैं। आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। पैसों की बचत में आप सफल रहेंगे। आपको अपने काम के लिए कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। शनि के मार्गी होने पर व्यापारियों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
