अध्यात्म

Shani-Mangal: मंगल पर पड़ेगी शनि की दृष्टि, इन राशि वालों बढ़ेगी टेंशन, रहना होगा सर्तक

Shani-Mangal: ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह और मंगल ग्रह दोनों को ही बहुत खास माना गया है। इस शनि कुंभ राशि में वक्री अवस्था में हैं। जल्द ही मंगल के ऊपर शनि की तीसरी दृष्टि पड़ने वाली है। ऐसे में आइए जानते हैं मंगल पर शनि की दृष्टि पड़ने से किन राशि वालों को सावधान रहना होगा।

Image

Shani-Mangal

Shani-Mangal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलते हैं। ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों का सेनापति माना जाता है शनि को सबसे क्रूर ग्रह माना जाता है। 1 जून क मंगल ग्रह ने मेष राशि में प्रवेश किया था। वहीं 12 जुलाई तक इसी राशि में रहने वाले हैं। वर्तमान में शनि देव कुंभ राशि में वक्री अवस्था में हैं। शनि देव को सबसे मंद ग्रहों में से एक माना गया है। ये बहुत धीरे- धीरे वाली चाल बदलते हैं। इसके कारण शनि का शुभ और अशुभ प्रभाव एक राशि में काफी लंबे समय तक रहता है। इस समय में शनि की तीसरी दृष्टि मेष राशि में विराजमान मंगल पर पड़ रही है। जब तक मंगल ग्रह मेष राशि में रहेंगे। तब तक शनि की तीसरी दृष्टि उनपर पड़ने वाली है। शास्त्रों में शनि की तीसरी दृष्टि को बहुत ही खतरनाक माना गया है। शनि के ये तीसरी दृष्टि कुछ राशि के जातक को के लिए शुभ नहीं होगी। ऐसे में आइए जानते हैं किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

इन राशि वालों को रहना होगा संभलकर

कर्क राशि

शनि की तीसरी दृष्टि से कर्क राशि वालों को थोड़ा बचकर रहना होगा। इस समय में आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। वहीं आपको बिजनेस में घाटा देखने को मिल सकता है। संतान से निराश हो सकती है। इसके साथ वैवाहिक जीवन में भी परेशानी आ सकती है।

वृश्चिक राशि

शनि की मंगल पर तीसरी दृष्टि पड़ने से वृश्चिक राशि वालों को अशुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। धन की हानि हो सकती है। बिजनेस में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही इस समय में आपको वाद- विवाद से बचना होगा। नौकरी में भी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए शनि की तीसरी दृष्टि बहुत सारी मुसीबते ला सकती है। खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है। धन की हानि होने की संभावना है। इसके साथ ही परिवार में भी तनाव का माहौल रहेगा। जीवनसाथ के साथ वाद- विवाद बढ़ सकता है।

मीन राशि

मीन राशि वालों को इस समय बहुत सावधान रहने की जरूरत है। सेहत का खास ख्याल रखें । किसी भी तरह के लड़ाई झगडे़ से बचें। नकारात्मक विचारों से मन परेशान हो सकता है। बिजनेस में भी नुकसान हो सकता है। परिवार के साथ अनबन हो सकती है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article