भारी नुकसान की है आशंका, शनि के अस्त होने से इन 5 राशियों की बढ़ेगी परेशानी

Shani Asta 2026: ज्योतिष में शनि को कर्मफलदाता माना गया है। शनि की चाल या स्थिति में जब भी कुछ बदलाव होता है तो इसका असर सभी 12 राशि वालों की लाइफ में देखने को मिलता है। शनि आगामी 13 मार्च को अस्त होने जा रहे हैं। इससे कुछ राशि वालों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं, जिनको शनि के अस्त होने से नुकसान हो सकता है और नुकसान से बचने के लिए कौन से उपाय करें?

Shani Asta 2026: वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह को कर्म, न्याय, अनुशासन और परिणाम का ग्रह माना जाता है। जब शनि अपनी सामान्य स्थिति में होते हैं तो व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं, लेकिन जब शनि अस्त ग्रह हो जाते हैं तो उनका प्रभाव कमजोर माना जाता है।ज्योतिष के अनुसार 13 मार्च की शाम 7 बजकर 13 मिनट पर शनि मीन राशि में रहते हुए अस्त हो जाएंगे। शनि के अस्त होने का असर कई राशियों पर देखने को मिल सकता है। इस दौरान कुछ लोगों को कामकाज, धन और सेहत से जुड़े मामलों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ग्रहों की मौजूदा स्थिति को देखते हुए कुछ राशियों के लोगों को इस समय थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत होगी।

शनि के अस्त होने से किनको नुकसान होगा

शनि के अस्त होने से किनको नुकसान होगा?

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए शनि का अस्त होना आर्थिक मामलों में थोड़ा उतार-चढ़ाव ला सकता है। इस समय आय के स्रोत बने रह सकते हैं, लेकिन खर्च भी तेजी से बढ़ने की संभावना रहेगी। किसी जरूरी काम या योजना में देरी महसूस हो सकती है, जिससे मन थोड़ा परेशान हो सकता है। बिजनेस करने वाले लोगों को इस समय निवेश के मामले में ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को भी कामकाज में धैर्य बनाए रखना होगा, क्योंकि मेहनत के बावजूद परिणाम मिलने में थोड़ा समय लग सकता है।

End of Feed