अध्यात्म

Shani Jayanti 2024 Upay: शनि जयंती पर करें ये खास उपाय, शनि दोष से मिलेगी मुक्ति

Shani Jayanti 2024 Upay: शनि जयंती हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या के दिन मनाया जाता है। इस दिन कुछ उपायों को करने से शनि दोष से मु्क्ति मिलती है। आइए जानें शनि जयंती के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Image

Shani Jayanti 2024 Upay

Shani Jayanti 2024 Upay: हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल शनि जयंती का त्योहार ज्येष्ठ महीने की अमावस्या के दिन मनाया जाता है। इस साल ये पर्व 6 जून 2024 को मनाया जाएगा। शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। शनि देव हर किसी को उसके कर्मों के हिसाब से परिणाम देते हैं। शनि जयंती का व्रत करने से साधक को पुण्य फल की प्राप्ति होती है और शनि दोष से मुक्ति मिलती है। ऐसा माना जाता है कि शनि की साढ़े साती जिस पर लग जाती है। उसके परेशान कर देती है। ऐसे में शनि जयंती के दिन कुछ उपायों को करने से शनि दोष से छुटकारा मिल जाता है।

Shani Jayanti 2024 Upay (शनि जयंती उपाय)

कपूर उपाय

शनि जयंती के दिन काले रंग के कपड़े में कपूर बांधकर उसे घर की छत के दरवाजे पर टांग के रख दें। जब सूर्यास्त हो जाए तो उस कपूर को जला दें। ऐसा करने से आपकी कुंडली में अगर शनि दोष होगा तो वो समाप्त हो जाएगा।

सरसों का तेल दीपक

शनि जयंती के दिन शनिदेव को तेल का दीपक दिखाएं। इसके साथ सरसो के तेल में कुछ काले तेल डालकर शमी पौधे के पास जलाएं। ऐसा करने से वास्तु दोष समाप्त हो जाता है। इसके साथ ही कुंडली में शनि मजबूत होता है।

शनि जयंती दान

शनि जयंती के दिन स्नान और जप तप करें। इस दिन जूता, चप्पल और छाते का दान करना चाहिए। इन चीजों का दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और साधक शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।

कौंवे को रोटी खिलाएं

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि जयंती के अवसर पर कौंवे को रोटी खिलाना चाहिए। कौवा शनिदेव का वाहन माना जाता है। इस दिन रोटी खिलाने से शनिदेव की विशेष कृपा साधक पर बरसती है।

शनि कवच का पाठ

शनि जयंती के दिन शनि देव के कवच का पाठ करें। इसके साथ ही आप शनि स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं। ऐसा करने से शनि देव की कृपादृष्टि प्राप्त होती है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article