Shani Ka Gochar, Libra Horoscope in Hindi: 28 नवंबर 2025 सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर जब शनि मीन राशि में मार्गी हो गए, तो तुला राशि वालों के लिए यह बदलाव अच्छा और काफी पॉजिटिव रहेगा। शनि आपके छठे भाव (शत्रु, रोग, ऋण, नौकरी, प्रतियोगिता) में सीधी चाल चलने लगेंगे। पिछले कई महीनों से चली आ रही कानूनी परेशानी, कर्ज का बोझ, स्वास्थ्य की दिक्कत और नौकरी-व्यापार में रुकावटें अब तेजी से खत्म होने लगेंगी। जीवन में फिर से स्थिरता और जीत का सिलसिला शुरू होगा।
करियर और व्यापार
नौकरी करने वालों को बहुत अच्छी खबर मिलेगी। प्रमोशन, सैलरी बढ़ोतरी या लंबे समय से अटकी तरक्की अब मिल जाएगी। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, उनके लिए बेहतरीन ऑफर आएंगे। व्यापारियों के लिए पुराने मुकदमे या सरकारी अड़चनें सुलझेंगी और बिजनेस में नई तेजी आएगी। प्रतियोगी परीक्षा या इंटरव्यू में सफलता तय है।
शिक्षा
छात्रों के लिए सुनहरा समय शुरू हो रहा है। पढ़ाई में रुकावटें दूर होंगी, एकाग्रता बढ़ेगी और रिजल्ट बहुत अच्छा आएगा। खासकर मेडिकल, लॉ, इंजीनियरिंग या सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को बड़ी सफलता मिलेगी।
लव और मैरिज लाइफ
रिश्तों में आई कड़वाहट अब मीठास में बदल जाएगी। जीवनसाथी के साथ पुरानी गलतफहमियां खत्म होंगी, प्यार और विश्वास फिर से लौटेगा। अविवाहितों को बहुत अच्छे घराने से रिश्ते आएंगे। प्रेम संबंधों में भी स्थिरता और गहराई बढ़ेगी।फाइनेंशियल लाइफ
कर्ज का बोझ बहुत हल्का पड़ जाएगा। पुराना कर्जा चुकता होने लगेगा, फंसा हुआ पैसा वापस मिलेगा। आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे और बचत अपने आप बढ़ने लगेगी। निवेश के लिए भी अच्छा समय है।
फैमिली लाइफ
घर का माहौल बहुत खुशनुमा हो जाएगा। माता-पिता या सास-ससुर के स्वास्थ्य में सुधार होगा। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा और घर में कोई खुशी का समाचार आ सकता है।
उपाय
हर शनिवार को सुबह स्नान के बाद 7 काली उड़द की दाल की गोलियां या 7 काले तिल के लड्डू बनाकर कौवों को खिलाएं।
