Shani Dhaiya: शनि ढैय्या से पीड़ित हैं ये दो राशियां, जानें कब इन्हें मिलेगी मुक्ति

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 11:52 AM IST

Shani Dhaiya 2022: वर्तमान में दो राशियों पर शनि ढैय्या चल रही है। इन राशियों के लोगों को शनि ढैय्या से मुक्ति पाने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • शनि ढैय्या शनि साढ़े साती की तरह ही लोगों के जीवन को प्रभावित करती है। शनि ढैय्या की अवधि ढाई साल की होती है।
  • शनि ढैय्या के दौरान अगर शनि कुंडली में कमजोर स्थिति में होता है तो जीवन में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
  • शनि ढैय्या एक साथ दो राशियों पर चलती है। वर्तमान में बुध और शुक्र के स्वामित्व वाली राशियां शनि ढैय्या से पीड़ित हैं।

शनि साढ़े साती (Shani Dhaiya) की तरह ही शनि ढैय्या का भी प्रभाव पड़ता है। बस अंतर इतना है कि शनि साढ़े साती की अवधि पूरे साढ़े सात साल की होती है वहीं शनि ढैय्या की अवधि ढाई साल की होती है। शनि साढ़े साती एक साथ 3 राशियों पर चलती है तो वहीं ढैय्या एक साथ दो राशियों पर रहती है। शनि जब भी अपनी राशि बदलते हैं तो किन्हीं दो राशियों पर से शनि ढैय्या समाप्त हो जाती है तो वहीं 2 राशियों पर ये शुरू हो जाती है। जानिए 2022 में किन पर चल रही है शनि की ढैय्या और कब इन्हें मिलेगी इससे मुक्ति।

shani dhaiya

Shani Dhaiya: शनि ढैय्या शनि साढ़े साती की तरह ही लोगों के जीवन को प्रभावित करती है।

शनि ढैय्या 2022 (Shani Dhaiya 2022)

वर्तमान में मिथुन और तुला वालों पर शनि ढैय्या चल रही है। 12 जुलाई 2022 से ही ये राशियां शनि ढैय्या से पीड़ित हैं। बता दें इन दोनों राशियों पर शनि ढैय्या की शुरुआत 24 जनवरी 2020 से हुई थी। हालांकि 29 अप्रैल 2022 में शनि के कुंभ राशि में जाने पर इन दोनों राशियों को इससे मुक्ति मिल गई थी। लेकिन इसी साल 12 जुलाई को शनि के मकर राशि में फिर से आने पर ये दोनों राशियां फिर से शनि ढैय्या की चपेट में आ गई थीं। 2022 में पूरे साल इन दोनों राशि के लोगों पर शनि ढैय्या रहेगी।

End of Feed