क्या आज शब-ए-कद्र है, शब-ए-कद्र कब है, यह रात क्यों खास होती है, शब-ए-क्रद पर क्या करना चाहिए?

Shab-E-Qadr 2026 Date And Importance In Islam : साल 2026 में 19 मार्च से रमजान के पाक महीने की शुरुआत हो चुकी है। अब यह महीना अपने अंतिम पड़ाव पर है, अभी तीसरा अशरा चल रहा है। तीसरे अशरे में ही शब-ए-कद्र की रात आती है। आइए जानते हैं कि यह रात कब है और यह क्यों खास है?

Shab-E-Qadr 2026 Date And Importance In Islam : रमजान का महीना मुसलमानों के लिए इबादत, रोजा और अल्लाह की रहमत हासिल करने का समय माना जाता है। इस पूरे महीने में एक ऐसी रात आती है जिसे इस्लाम में सबसे ज्यादा पवित्र माना गया है। इस रात को शब-ए-कद्र या लैलतुल कद्र कहा जाता है। इसे अंग्रेजी में 'नाइट ऑफ पावर' भी कहा जाता है। इस रात की इबादत को हजार महीनों की इबादत से भी बेहतर बताया गया है। इस्लामी मान्यता के अनुसार यह रात दुआ, तौबा और अल्लाह की रहमत पाने का खास मौका होती है।

शब-ए-कद्र 2026 कब है

शब-ए-कद्र 2026 कब है?

साल 2026 में शब-ए-कद्र कब है? (Shab-e-Qadr Kab Hai 2026)

इस्लामी परंपरा के अनुसार शब-ए-कद्र की कोई एक निश्चित तारीख नहीं बताई गई है। इसे रमजान के आखिरी दस दिनों की विषम रातों में तलाश करने की बात कही गई है। यानी 21वीं, 23वीं, 25वीं, 27वीं और 29वीं रात में से किसी एक रात शब-ए-कद्र हो सकती है।

End of Feed