Shab E Qadr 2025 Date in India (शब-ए-कद्र कब है 2025): शब-ए-कद्र को मुकद्दर की रात या भाग्य की रात भी कहा जाता है क्योंकि इसे रमजान की सबसे पाक रातों में गिना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसी रात में अल्लाह ने हजरत मोहम्मद के जरिए से कुरआने-पाक की सौगात दी थी। रमजान के तीसरे अशरे की पांच पाक रातों में शब-ए-कद्र को तलाश किया जाता है। इसे अरबी में लैलातुल कद्र तो अंग्रेजी में नाइट ऑफ डिक्री, नाइट ऑफ पावर या नाइट ऑफ वैल्यू इत्यादि कई नामों से जाना जाता है। चलिए जानते हैं इस साल शब-ए-कद्र की तारीख क्या है।
Shab E Qadr 2025 Date in India
Shab E Qadr 2025 Date in India (शब-ए-कद्र कब है 2025)
शब-ए-कद्र की रात इस साल 27 मार्च को पड़ सकती है। ये अल्लाह की रहमत और बरकत की रात मानी जाती है। इस दिन मुसलमान अपने गुनाहों से तौबा करते हैं। रमजान के महीने की आखिरी 10 रातों की विषम संख्या वाली रातों में से एक रात शब-ए-कद्र की होती है।
Shab E Qadar Night Significance (शब-ए-कद्र की रात क्यों है खास)
शब-ए-कद्र की रात में मुस्लिम लोग अल्लाह की इबादत, दुआ और कुरान की तिलावत करते हैं। इस रात इस्लाम धर्म के लोग अपने और साथ ही अपने बुज़ुर्गों वालिदैन के गुनाहों की भी अल्लाह से माफी मांगते हैं। इस रात में तरावीह की नमाज पढ़ी जाती है। इस रात में अल्लाह से दुआ करना और मांफी मांगना बेहद खास माना जाता है।
